Indias Got Latent 2 Controversy: लेटेंट 2 में बतौर पैनलिस्ट पहुंचे मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायद दर्ज कराई है. अनुराग श्रीवास्तव नाम के शख्स ने अपनी शिकायत में आरोप लगया ह कि मुकेश छाबड़ा ने शो में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था.

Indias Got Latent 2 Controversy: लेटेंट 2 में बतौर पैनलिस्ट पहुंचे मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायद दर्ज कराई है. अनुराग श्रीवास्तव नाम के शख्स ने अपनी शिकायत में आरोप लगया ह कि मुकेश छाबड़ा ने शो में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था.

author-image

New Update

Indias Got Latent 2 (6)

Indias Got Latent 2 Controversy: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) के इंडियाज गॉट लेटेंट 2 (Indias Got Latent 2) को लेकर एक फिर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, लेटेंट 2 के लेटेस्ट एपिसोड में पैनलिस्ट में मौजूद कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. जिसके लिए अनुराग श्रीवास्तव नाम के शख्स ने उनके खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस और मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र लिखकर शो मुकेश छाबड़ा के साथ-साथ नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शो के एक हालिया एपिसोड में बहुत ही आपत्तिजनक, अमर्यादित और यौन संकेत वाली भाषा का खुलेआम इस्तेमाल किया गया है, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

शिकायतकर्ता ने की ये मांग

अनुराग का कहना है कि उन्होंने 22 सितंबर की शाम को मुंबई के एक होटल में नेटफ्लिक्स पर यह एपिसोड देखा था, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम और कौस्तुभ अग्रवाल भी पैनल में शामिल थे. एपिसोड के दौरान मुकेश छाबड़ा ने कथित तौर पर 'मेरे आराम नगर में आओ...' जैसी भद्दी भाषा इस्तेमाल किया गया. जिस पर कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है. शिकायतकर्ता ने पुलिस से आग्रह किया है कि वे शो की ओरिजिनल और अनएडिटेड रिकॉर्डिंग मंगाकर इस बयान और आवाज की सच्चाई की जांच की जाए. इसके साथ ही, नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल से पूछताछ की जाए कि आखिर ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने की परमिशन कैसे दी गई.

Trouble ⚠️#SamayRaina 's India's Got Latent 2 in trouble again, complaint filed against @CastingChhabra and Netflix over allegedly inappropriate and SEXUALLY suggestive language🚨

Samay Rainab's India's Got Latent Season 2 is in trouble again after a complaint was filed… pic.twitter.com/5Lkn1jCZC2

— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) September 24, 2026

समय की बढ़ी चिंता

समय रैना जब से इंडियाज गॉट लेटेंट 2 लेकर आए हैं, जब से वह किसी भी विवाद से बचते आए हैं. वह शो में हर बार कोशिश करते हैं कि किसी तरह की विवादित बातें ना की जाएं. हालांकि, इसके बावजूद शो में कथित तौर पर विवादित बातें हो रही हैं. समय का लेटेंट का पहला सीजन इसी वजह से बंद हुआ था क्योंकि उनके शो में आए रणवीर अल्लाहबादिया ने पैरेंट्स को लेकर आपत्तिजनक सवाल किया था. जिसे लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई. जिसके बाद शो को बंद कर दिया गया और समय रैना और बाकी के पैनलिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई. अब जब जैसे-तैसे वो विवादों से दूरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो उसी बीच एक मुद्दा और खड़ा हो गया है. इसी के साथ कॉमेडियन की चिंता बढ़ गई है. ऐसे में अब देखना होगा कि पुलिस मुकेश छाबड़ा के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है. 

कश्मीरी और बिहारियों पर कमेंट पर करने की वजह से भी हुआ था विवाद 

बता दें कि इससे पहले 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के एक एपिसोड में होस्ट समय रैना और पैनलिस्ट शेरोन वर्मा के बीच कश्मीरी और बिहारी पहचान को लेकर रोस्ट एक्सचेंज हुआ था, जो विवाद का मुद्दा बन गया था. दरअसल, समय रैना ने कथित तौर पर बिहार के लोगों के उच्चारण का मज़ाक उड़ाते हुए कहा, 'शैरन इतनी बिहारी हैं कि उन्हें लगता है 'इबोला' का मतलब किसी ने कुछ बोला है'. इसके आगे वह कहते हैं कि वह रोजगार की तलाश में मुंबई आईं, जो कि 'बस बिहारी बातें हैं'.

इस पर पलटवार करते हुए शेरोन वर्मा ने समय को कश्मीर के मुद्दे पर तंज कसा और कहा, 'कम से कम मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से तो छोड़ा है', बता दें कि 1990 के दशक में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के दर्दनाक और जबरन विस्थापन किया गया. इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया. जम्मू-कश्मीर पीस फोरम जैसे संगठनों और महाराष्ट्र के बीजेपी नेता ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एक पूरे समुदाय की ऐतिहासिक त्रासदी, नरसंहार और पलायन के दर्द को कॉमेडी का विषय नहीं बनाया जा सकता. इस विवाद पर सिंगर कैलाश खेर जैसी हस्तियों ने भी कमेंट किया था. उन्होंने कॉमेडियन्स को कॉमेडी में शालीनता, जागरूकता और दूसरों के प्रति सम्मान बनाए रखने की सलाह दी थी. 

ये भी पढ़ें: Box Office Collection: हनुमान अंश पर भारी पड़ी द पैराडाइज, नानी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही बंपर कमाई

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें