INS से टकराया PNS Hunain… जानें पाकिस्तान के इस नौसैनिक जहाज की पूरी डिटेल

पाकिस्तान नौसेना युद्धपोत पीएनएस हुनैन

उत्तर अरब सागर में भारतीय नौसेना और पाकिस्तान नौसेना के युद्धपोतों के बीच टक्कर की घटना सामने आई है. जिसके बाद पाकिस्तान नौसेना के PNS Hunain युद्धपोत की चर्चा शुरू हो गई है. PNS Hunain (F-273) पाकिस्तान नौसेना का Yarmook-क्लास Offshore Patrol Vessel (OPV) है.

पाकिस्तान का दावा है कि यह इस क्लास का तीसरा और Batch-II का पहला जहाज है. इसे डच कंपनी Damen Shipyards के डिजाइन पर रोमानिया के Galati शिपयार्ड में बनाया गया है. PNS Hunain की लंबाई करीब 98 मीटर, चौड़ाई 14.4 मीटर और ड्राफ्ट करीब 4 मीटर है. इसका विस्थापन लगभग 2,600 टन है और यह करीब 22 से 24 नॉट की अधिकतम रफ्तार से चल सकता है.

रेंज करीब 6,000 नॉटिकल मील

इसकी रेंज करीब 6,000 नॉटिकल मील बताई जाती है और यह समुद्र में करीब 40 दिन तक ऑपरेशन कर सकता है. जहाज पर करीब 60 से 100 से ज्यादा कर्मियों के रहने की क्षमता है. इसके हथियारों में 30 मिमी की गन, 12.7 मिमी मशीन गन और सरफेस-टू-सरफेस मिसाइल लॉन्चर शामिल हैं.

हेलीकॉप्टर और UAV ऑपरेशन की क्षमता

PNS Hunain को मल्टी-मिशन जहाज के तौर पर तैयार किया गया है. यह हेलीकॉप्टर, UAV और दो RHIB बोट्स को ऑपरेट कर सकता है. इसमें अलग-अलग मिशन के लिए मॉड्यूल लगाने की सुविधा भी है. Batch-II के जहाजों में एयर डिफेंस क्षमता को भी बेहतर किए जाने की बात सामने आती है.

समुद्री सुरक्षा से लेकर एंटी-पायरेसी तक

PNS Hunain का इस्तेमाल मुख्य रूप से समुद्री सुरक्षा, तटीय गश्त, EEZ निगरानी, सर्च एंड रेस्क्यू, एंटी-पायरेसी और मानवीय सहायता मिशन के लिए किया जाता है. इस जहाज को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था और जुलाई 2024 में पाकिस्तान नौसेना में कमीशन किया गया. इसका बेस कराची में है.

Yarmook-क्लास में चार जहाज

पाकिस्तान नौसेना के Yarmook-क्लास में कुल चार जहाज PNS Yarmook, PNS Tabuk, PNS Hunain और PNS Yamama शामिल हैं. इन जहाजों का उद्देश्य पाकिस्तान की समुद्री निगरानी और हिंद महासागर क्षेत्र में गश्त की क्षमता को बढ़ाना है.

अंजू निर्वाण

अंजू निर्वाण

अंजू निर्वाण भारत की लीडिंग डिफेंस पत्रकारों में से एक हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर अपनी सटीक रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जानी जाती हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने इंडिया टीवी, न्यूज़ 24, ज़ी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, ईटीवी और रिपब्लिक भारत जैसे प्रमुख समाचार चैनलों में रिपोर्टर, एंकर, प्रोड्यूसर और खोजी पत्रकार के रूप में काम किया है. सितंबर 2022 से अंजू निर्वाण टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह रक्षा मामलों की कवरेज का नेतृत्व करती हैं, भारत के सैन्य आधुनिकीकरण, नौसेना की प्रगति, मिसाइल प्रणालियों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर कवरेज करती हैं. अंजू निर्वाण ने युद्ध क्षेत्रों से रिपोर्टिंग की है, अग्रिम पंक्ति के सैन्य अभ्यासों को कवर किया है और शीर्ष रक्षा अधिकारियों के इंटरव्यू किए हैं.

Read More

google button