Instagram and Facebook Down: यूजर्स ने बताया कि उनका फीड रिफ्रेश नहीं हो रहा था, ऐप के कुछ सेक्शन खुल नहीं रहे थे और डायरेक्ट मैसेज (DM) भेजने में भी समस्या आ रही थी.

Written By : हिमांशु तिवारी |  Updated at : 19 Jul 2026 05:28 PM (IST)

Preferred Sources

Instagram and Facebook suddenly went down From logging in to accessing the feed users faced issues Instagram और Facebook अचानक हुए ठप! Login से लेकर Feed तक, यूजर्स हुए परेशान, मेटा ने क्या बताई वजह

(Instagram और फेसबुक हो गए डाउन)

Source : Pexels

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कुछ समय बाद शिकायतें कम हुईं, सेवाएं धीरे-धीरे बहाल होने लगीं।

Instagram and Facebook Down: आज मेटा के दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक ने अचानक से काम करना बंद कर दिया जिससे दुनियाभर के यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट करने में परेशानी हो रही थी तो फेसबुक पर वीडियो पोस्ट या अपलोड नहीं हो रहे थे. बता दें कि इस आउटेज का असर भारत, अमेरिका, सिंगापुर समेत कई देशों में देखने को मिला है.

Instagram पर फीड और मैसेजिंग में परेशानी

Downdetector के मुताबिक, आज भारत में दोपहर करीब 2:20 बजे तक Instagram से जुड़ी करीब 1,900 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं थी. यूजर्स ने बताया कि उनका फीड रिफ्रेश नहीं हो रहा था, ऐप के कुछ सेक्शन खुल नहीं रहे थे और डायरेक्ट मैसेज (DM) भेजने में भी समस्या आ रही थी.

हालांकि, सभी यूजर्स को ये परेशानी हो ऐसा सामने नहीं आया है. कुछ लोग ऐप खोल पा रहे थे लेकिन कई फीचर्स काम नहीं कर रहे थे जबकि कुछ के लिए Instagram पूरी तरह से लोड ही नहीं हो रहा था.

Facebook यूजर्स भी रहे परेशान

जानकारी के मुताबिक, ये आउटेज सिर्फ Instagram तक सीमित नहीं था बल्कि Facebook भी इसके लपेटे में था. जी हां, दरअसल, फेसबुक यूजर्स को भी ऐप को इस्तेमाल करने में काफी समस्याएं हुई हैं. भारत में 600 से ज्यादा फेसबुक से संबंधित शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें वेबसाइट और ऐप खोलने, न्यूज फीड लोड न होने और अकाउंट फीचर्स तक पहुंचने में दिक्कत शामिल थी.

Meta ने नहीं बताई वजह

आपको बता दें कि फिलहाल अभी तक मेटा ने इस मामले पर कोई जानकारी शेयर नहीं करी है. कंपनी ने ये भी नहीं बताया कि सभी सर्विस पूरी तरह नॉर्मल होने में कितना समय लगेगा. हालांकि, Downdetector पर कुछ समय बाद शिकायतों की संख्या काफी कम हो गई थी जिससे माना जा सकता है कि सर्विस फिर से धीरे-धीरे शुरू हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें:

अगर आपके CPU में भी दिखे ये 5 संकेत तो समझ जाइए हो गया है खराब, समय रहते पहचानें वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

About the author हिमांशु तिवारी

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More

Published at : 19 Jul 2026 05:27 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola