Internet Suspended in Jantar-Mantar: नई दिल्ली: सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी और विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक लागू रहेगा। पुलिस ने एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, जियो और MTNL जैसी टेलीकॉम कंपनियों को आदेश लागू करने के लिए कहा है।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंधों पर उठाए सवाल
मोबाइल इंटरनेट बंद करने का फैसला ऐसे समय आया है, जब सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो और राजधानी आने वाली ट्रेनों पर लगाई गई पाबंदियों को लेकर सवाल उठाए। कोर्ट ने टिप्पणी की कि किसी छोटी समस्या से निपटने के लिए बहुत कठोर कदम नहीं उठाए जाने चाहिए।
पहले भी बंद की गई थीं इंटरनेट सेवाएं
Internet Suspended in Jantar-Mantar: इससे पहले जुलाई में NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन के दौरान भी कई दिनों तक इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थीं। उस समय प्रतिबंध का दायरा 1.5 किलोमीटर था।
इंटरनेट बंद होने से प्रदर्शन में शामिल युवाओं और घटनाओं की रिपोर्टिंग करने वालों को वीडियो सोशल मीडिया और YouTube पर अपलोड करने में परेशानी हुई थी। मेनस्ट्रीम मीडिया की रिपोर्टिंग भी प्रभावित हुई थी। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
STORY | Internet to be suspended around Jantar Mantar till 10 pm on Saturday
Internet services will be suspended within a 4-kilometre radius of Jantar Mantar from 10 pm on October 9 to 10 pm on October 10, Delhi Police sources said.
The Union Home Ministry has approved the decision, they said.
READ: https://t.co/BUd7cpEcg1
— Press Trust of India (@PTI_News) October 9, 2026
Read Also This:
भारत कई फसलों में आत्मनिर्भर, पानी की उपलब्धता अब भी बड़ी चुनौतीः संयुक्त राष्ट्र एजेंसी
लातूरः पुलिस ने पीड़ित लड़कियों से स्कूल संस्थापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की अपील की
उप्र मंत्रिमंडल की बैठक में नोएडा हवाई अड्डे के नामकरण के प्रस्ताव को मंजूरी समेत कई फैसले हुए
मेरठ में पति के निजी अंग पर चाकू से हमले के आरोप में पत्नी हिरासत में
बिहार: पटना में प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया