iOS 27 Public Beta: ऐप्पल की नई सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27 का Public Beta वर्जन जल्द ही आने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 जुलाई को इसे रोल आउट कर दिया जाएगा.
Written By : प्रमोद कुमार | Updated at : 13 Jul 2026 01:59 PM (IST)

iOS 27 Public Beta: ऐप्पल की नई सॉफ्टवेयर का पब्लिक बीटा जल्द ही लॉन्च होगा
Source : X
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
- iOS 27 पब्लिक बीटा जल्द, सिरी अब AI पावर्ड।
- सिरी AI केवल आईफोन 15 प्रो पर मिलेगा।
- लिक्विड ग्लास डिजाइन, पुराने आईफोन को तेज करेगा।
- पब्लिक बीटा 14 जुलाई को, कई आईफोन पर।
iOS 27 Public Beta: ऐप्पल की नई सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27 का पब्लिक बीटा जल्द ही लॉन्च होने वाला है. डेवलपर्स के लिए iOS 27 के कई वर्जन लॉन्च हो चुके हैं और अब कंपनी पब्लिक के लिए इसके बीटा वर्जन लाने की तैयारी में जुटी हुई है. पब्लिक बीटा को इंस्टॉल कर आईफोन यूजर्स पहले ही यह देख पाएंगे कि नई अपडेट में उन्हें क्या-क्या फीचर्स मिलने वाले हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस अपडेट में क्या कुछ नया होगा और यह किन आईफोन मॉडल्स को सपोर्ट करेगी.
iOS 27 Public Beta में क्या मिलेगा?
इस अपडेट की सबसे बड़ी हाइलाइट सिरी एआई होने जा रहा है. ऐप्पल इसकी झलक पहले ही दिखा चुकी है. नई अपडेट में सिरी चैटबॉट को एआई-पावर्ड बनाया गया है. यह गूगल जेमिनी मॉडल पर ऑपरेट करेगा. हालांकि, सारे आईफोन यूजर्स को इसका फायदा नहीं मिलेगा. यह केवल आईफोन 15 प्रो और उसके बाद के मॉडल पर ही काम करेगा और इसके लिए भी आपको वेटलिस्ट ज्वॉइन करनी पड़ेगी.
सिरी एआई के अलावा पब्लिक बीटा में नए लिक्विड ग्लास डिजाइन एलिमेंट भी देखने को मिलेंगे. इसमें एक खास स्लाइडर भी मिलेगा, जिसकी मदद से आप लिक्विड ग्लास डिजाइन की ट्रांसलुसेंसी को डिसाइड कर पाएंगे. इसके अलावा पुराने आईफोन को फास्ट बनाने के लिए ऐप्पल इसमें CPU शेड्यूलर भी दे सकती है. यह आईफोन 12 और 13 जैसे पुराने मॉडल्स के लिए काफी काम आने वाला फीचर होगा. बाकी फीचर्स की बात करें तो नई सॉफ्टवेयर अपडेट में कस्टम अलार्म वॉल्यूम, बेहतर कनेक्टिविटी, कुछ ऐप्स में अपडेट्स, एयरपॉड्स के लिए कस्टम इक्विलाइजर और कई बग्स के फिक्स को भी रोलआउट किया जाएगा.
इन आईफोन मॉडल्स को सपोर्ट करेगी नई अपडेट
iPhone SE की 2nd और 3rd जनरेशन के बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल को नई अपडेट का सपोर्ट मिलेगा. इसका मतलब है कि आईफोन 11 सीरीज, आईफोन 12 सीरीज, आईफोन 13 सीरीज, आईफोन 14 सीरीज, आईफोन 15 सीरीज, आईफोन 16 सीरीज और आईफोन 17 सीरीज के मॉडल्स में नई अपडेट को इंस्टॉल किया जा सकेगा. हालांकि, ध्यान दें कि Siri AI के फीचर्स केवल आईफोन 15 प्रो मॉडल्स के बाद लॉन्च हुए आईफोन को ही सपोर्ट करेंगे.
कब आ सकता है iOS 27 Public Beta?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल 14 जुलाई को iOS 27 Public Beta को रोल आउट कर सकती है. रोल आउट होते ही यह अपडेट इंस्टॉल होने के लिए अवेलेबल हो जाएगी. अगर आप ऐप्पल के पब्लिक बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम में लिस्टेड हैं तो सेटिंग ऐप में जाकर इस अपडेट को इंस्टॉल कर पाएंगे.
ये भी पढ़ें-
WhatsApp पर नहीं रहेगा स्कैम का डर, ये कमाल के फीचर रखेंगे सेफ

About the author प्रमोद कुमार
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले एक दशक से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं. फिलहाल एबीपी न्यूज के साथ काम कर रहा हूं और यहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों, गैजेट्स, ऐप्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया और डिजिटल ट्रेंड्स पर लिख रहा हूं. फ्यूचर टेक, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया से जुड़े टॉपिक्स में विशेष रुचि है. पिछले 10 वर्षों में नेशनल, पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, ऑटो, बिजनेस और टेक समेत कई बीट्स पर काम करने का अनुभव रहा है. इस दौरान टाइम्स इंटरनेट, दैनिक जागरण और न्यूजबाइट्स जैसे कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला.
विभिन्न बीट्स पर काम करने के अनुभव ने खबरों को अलग-अलग नजरिए से समझने और पेश करने की समझ दी. रिपोर्टिंग और कंटेंट लिखने के दौरान हमेशा कोशिश रही कि खबरों को आसान और भरोसेमंद तरीके से रीडर तक पहुंचाया जाए. 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान ग्राउंड रिपोर्टिंग करने और कई नेताओं के इंटरव्यू लेने का भी अवसर मिला.
काम के सिलसिले में कई बड़े कार्यक्रमों, प्रेस कॉन्फ्रेंस और विशेष आयोजनों को कवर करने का मौका मिला, जहां अलग-अलग पहलुओं को समझने का अवसर मिला. डिजिटल मीडिया के लगातार बदलते दौर में नई चीजें सीखने और खुद को अपडेट रखने की कोशिश रहती है, ताकि कंटेंट को बेहतर और रीडर के समझने के लिए आसान बनाया जा सके.
Read More
Published at : 13 Jul 2026 01:56 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola