iPhone 18 की आज से सेल शुरू, रात 10 बजे से लगी लाइन; जानें कहां कितना मिलेगा डिस्काउंट

iPhone 18 Pro और Pro Max की सेल शुरू

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. दोनों फोन की पहली सेल आज यानी 18 सितंबर से शुरू हो गई है. दिल्ली हो या मुंबई, Apple Store के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं. फोन को लेकर लोगों में उत्सुकता है. दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में Apple के नए iPhone 18 और iPhone 18 Pro Max को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही Apple Store पर नए iPhone को देखने और खरीदने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं. युवाओं के साथ-साथ कई ऐसे लोग भी स्टोर पर नजर आए, जो पुराने iPhone से नए मॉडल में अपग्रेड करने पहुंचे हैं.

आईफोन 18 खरीदने के लिए रात 10 बजे से ही सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग गई. कुछ लोग रात 10 बजे, कुछ 11 बजे, कुछ 12 बजे से लाइन में लगे हैं, ताकि सबसे पहले आईफोन 18 उन्हें ही मिले. लोगों का कहना है कि आईफोन अपने पसंद के कलर का मिले, इसलिए वह कई घंटे से लाइन में हैं. कुछ लोग ऐसे भी हैं जो 200 किलोमीटर दूर हरियाणा से आईफोन खरीदने रात 10 बजे से यहां लाइन में लगे हैं.

फोन को लेकर दिलचस्पी

लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18 Pro Max को लेकर है. ग्राहक फोन का डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और नए फीचर्स को करीब से देख रहे हैं. सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में जिस तरह से iPhone 18 सीरीज को लेकर लोगों की भीड़ और उत्साह दिखाई दे रहा है, उससे साफ है कि Apple के नए iPhone को लेकर दिल्ली के ग्राहकों में काफी दिलचस्पी है.

#WATCH | Delhi | Apple begins the official sale of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max; customers throng the company’s store at Select City Walk Mall in Saket pic.twitter.com/c32tbBVbiL

— ANI (@ANI) September 18, 2026

अगर आप भी नया आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ ऑफर्स की मदद से इसकी कीमत कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं फोन की कीमत, ऑफर्स और खास फीचर्स के बारे में.

iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत

iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,64,900 रुपये बताई गई है. इस कीमत में 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा. वहीं, इसका 2TB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट लगभग 3,14,900 रुपये का हो सकता है. दूसरी तरफ, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब 1,79,900 रुपये है. इसमें भी 256GB स्टोरेज मिलेगी. इसके 2TB वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 3,29,900 रुपये बताई गई है.

ऐसे बचा सकते हैं हजारों रुपये

iPhone 18 Pro सीरीज को Apple के ऑफिशियल पोर्टल से ऑर्डर किया जा सकता है. खरीदारी के दौरान चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 7,000 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक मिल सकता है.अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके भी नए आईफोन की कीमत घटा सकते हैं. Apple के ऑफिशियल स्टोर पर पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन के हिसाब से करीब 21,000 रुपये से लेकर 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज क्रेडिट मिल सकता है.

iPhone 18 Pro की कीमत

  • 256GB: 1,64,900 रुपये
  • 512GB: 1,89,900 रुपये
  • 1TB: 2,39,900 रुपये
  • 2TB: 3,14,900 रुपये

iPhone 18 Pro Max की कीमत

  • 256GB: 1,79,900 रुपये
  • 512GB: 2,04,900 रुपये
  • 1TB: 2,54,900 रुपये
  • 2TB: 3,29,900 रुपये

जो ग्राहक पूरी रकम एक साथ नहीं देना चाहते, उनके लिए छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है. इसके तहत iPhone 18 Pro की EMI करीब 26,316 रुपये प्रति माह से शुरू होने की जानकारी दी गई है. खरीदारी से पहले अपने चुने हुए मॉडल पर लागू शर्तें जरूर देख लें.

iPhone Duo की सेल कब शुरू होगी?

Apple ने अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी पेश किया है. इसकी पहली सेल 23 सितंबर से शुरू होने की जानकारी है. इसकी कीमत करीब 2.99 लाख रुपये बताई गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये हो सकती है.

iPhone 18 Pro सीरीज में क्या है खास?

दोनों फोन में LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है. iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन मिलती है. ये स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं.

फोन में 2nm टेक्नोलॉजी पर बना A20 Pro चिपसेट दिया गया है. ये iOS 27 पर काम करते हैं. कैमरे की बात करें, तो पीछे की तरफ 48MP का मुख्य कैमरा, 48MP का 4x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. इसके साथ LiDAR सेंसर भी दिया गया है.

ऑर्डर कैसे करें?

सबसे पहले Apple के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर iPhone 18 Pro या Pro Max का मॉडल, स्टोरेज और कलर चुनें. अगर पुराना फोन एक्सचेंज करना है, तो ट्रेड-इन विकल्प पर जाकर उसका IMEI दर्ज करें और मिलने वाली एक्सचेंज वैल्यू चेक करें.इसके बाद पात्र बैंक कार्ड से पेमेंट करें और उपलब्ध कैशबैक या डिस्काउंट की जानकारी देखें. पेमेंट पूरा होने पर ऑर्डर कन्फर्म हो जाएगा.

ध्यान रखें कि डिलीवरी की तारीख चुने गए मॉडल, स्टोरेज, कलर और पिनकोड के हिसाब से बदल सकती है. कुछ कॉन्फिगरेशन की डिलीवरी अक्टूबर तक होने की रिपोर्ट भी है. अपने ऑर्डर की सही तारीख जानने के लिए Apple के ऑर्डर स्टेटस पेज पर लॉगिन करके जानकारी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- भारत बनेगा चिप मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब; PM मोदी ने SEMICON India 2026 में दिखाई विकास की झलक

iPhone 18 Pro की भारत में बढ़ी मैन्युफैक्चरिंग, Foxconn-Tata ने बढ़ाई रफ्तार

पुनीत कुमार शर्मा

पुनीत कुमार शर्मा

स्पेशल कॉरेसपॉंडेंट ( क्राइम ) और लेखक। 11 साल से बदस्तूर जारी पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में आजतक से बतौर क्राइम रिपोर्टर। 2015 से दिल्ली आजतक में  एंकर की ज़िम्मेदारी भी निभाई। 11 साल लगातार आजतक में रिपोर्टिंग करने के बाद फिलहाल स्पेशल कॉरेसपॉंडेंट के तौर पर टी वी9 भारतवर्ष में सफ़र जारी। इसके अलावा " अनचाही रिपोर्टिंग, अनचाहा " सफ़र नाम की किताब लिखी.

Read More

google button