सिमरन सिंह
iPhone के ‘i’ का राज
इस छोटे से अक्षर के पीछे Apple की ब्रैंडिंग और Steve Jobs का खास विजन छिपा है। जानिए आखिर ‘i’ के कितने मतलब थे।
iPhone | Source. Pinterest
क्या ‘i’ का मतलब Internet है?
कई लोग मानते हैं कि iPhone में ‘i’ का मतलब Internet होता है। यह बात पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन यह सिर्फ एक मतलब है। Steve Jobs ने ‘i’ को कई अलग-अलग विचारों से जोड़ा था।
iPhone | Source. Pinterest
iPhone से पहले आया था iMac
Apple के नाम में ‘i’ की शुरुआत iPhone से नहीं हुई थी। 1998 में iMac के साथ इस नामकरण की शुरुआत हुई। उस समय Steve Jobs Apple में वापस आए थे और कंपनी एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही थी।
iPhone | Source. Pinterest
Steve Jobs ने बताया था ‘i’ का मतलब
iMac के लॉन्च के दौरान Steve Jobs ने एक स्लाइड के जरिए छोटे ‘i’ के अलग-अलग मतलब समझाए थे। इसमें Internet के साथ कई और शब्द शामिल थे।
iPhone | Source. Pinterest
पहला मतलब: Internet
‘i’ का पहला मतलब Internet था। उस दौर में कंप्यूटर को इंटरनेट से जोड़ना आज जितना आसान नहीं था। iMac को इस अनुभव को आसान बनाने के विचार के साथ पेश किया गया था।
iPhone | Source. Pinterest
दूसरा और तीसरा मतलब
Steve Jobs के अनुसार ‘i’ का मतलब Individual भी था, यानी यूजर की व्यक्तिगत पहचान। इसके अलावा इसका अर्थ Instruct था यानी सीखने और सिखाने से जुड़ा विचार।
iPhone | Source. Pinterest
Information और Inspire भी
‘i’ के बाकी दो अर्थ थे Inform और Inspire। Inform का संबंध जानकारी तक पहुंच से था, जबकि Inspire का मतलब यूजर्स को कुछ नया बनाने और रचनात्मक बनने के लिए प्रेरित करना था।
iPhone | Source. Pinterest
iMac से iPod और फिर iPhone
iMac के बाद Apple ने इसी नामकरण को आगे बढ़ाया। 2001 में iPod आया और कुछ साल बाद 2007 में Steve Jobs ने पहला iPhone पेश किया। इस तरह ‘i’ Apple की पहचान का हिस्सा बन चुका था।
iMac | Source. Pinterest
iPhone में क्यों रखा गया ‘i’?
पहले iPhone को Steve Jobs ने फोन, टचस्क्रीन iPod और Internet communicator के संयोजन के रूप में पेश किया था। ऐसे में ‘i’ नाम Apple के पुराने ब्रैंडिंग आइडिया से भी जुड़ा रहा।
iPhone | Source. Pinterest
अब हर Apple प्रोडक्ट में ‘i’ क्यों नहीं?
समय के साथ Apple ने हर नए प्रोडक्ट के नाम में ‘i’ का इस्तेमाल जारी नहीं रखा। Apple Watch, Apple TV और Apple Vision Pro इसके उदाहरण हैं। लेकिन iPhone और iPad जैसे नामों में ‘i’ आज भी Apple की पुरानी ब्रैंडिंग विरासत को दिखाता है।
iPhone | Source. Pinterest
Tata Nexon की कीमत में 6 जर्मन SUV, जो अच्छी कीमत के साथ देगी कमाल के फीचर्स
SUV
Swipe Up