Apple ने iPhone के लिए iOS 27 अपडेट आज 14 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। भारत में नया iOS अपडेट रात 10:30 बजे से मिलने की उम्मीद है। जानिए iOS 27 के नए फीचर्स, किन फोन्स को मिलेगा अपडेट और अपडेट को डाउनलोड करने का आसान तरीका।

1/7![]()
iOS 27 Released, How to Download, Supported iPhones List:
iPhone यूजर्स के लिए आज का दिन काफी खास है। क्योंकि iOS 27 ने आज से रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यानी जिन iPhone यूजर्स के फोन इस अपडेट को सपोर्ट करते हैं, वे जल्द ही अपने डिवाइस में नया iOS डाउनलोड कर सकेंगे। भारत में iOS 27 के अपडेट का रोलआउट रात 10:30 बजे IST से शुरू होने की रिपोर्ट्स है। जानें अपडेट के बाद फोन में क्या-क्या नया मिलेगा:

2/7![]()
iOS 27 अपडेट के बाद मिलेंगे ये फीचर्स
iOS 27 में सबसे ज्यादा चर्चा Siri AI की हो रही है। Apple ने Siri को पहले से ज्यादा बातचीत करने वाला और स्मार्ट बनाने पर जोर दिया है। नया Siri AI ज्यादा जटिल सवालों को समझने और बातचीत के आधार पर जवाब देने के लिए तैयार किया गया है।

3/7![]()
2. Visual Intelligence से कैमरा होगा और स्मार्ट
iOS 27 में Visual Intelligence को भी बेहतर किया गया है। इसकी मदद से iPhone का कैमरा किसी चीज, जगह या लिखे हुए टेक्स्ट को पहचानने और उसके बारे में जानकारी हासिल करने में मदद कर सकता है। अगर आप किसी चीज को कैमरे के सामने रखते हैं तो iPhone उसके बारे में जानकारी खोजने या उससे जुड़े सवाल का जवाब पाने में मदद कर सकता है।

4/7![]()
3. अपडेट के बाद कैमरा में मिलेगा Pro Control
Apple ने कैमरा ऐप में भी बड़ा बदलाव किया है। iOS 27 में कुछ iPhone मॉडल पर Pro कैमरा कंट्रोल दिए जा रहे हैं। इनकी मदद से यूजर्स कैमरा सेटिंग्स पर ज्यादा कंट्रोल पा सकेंगे। शटर स्पीड, ISO, एक्सपोजर और व्हाइट बैलेंस जैसी सेटिंग्स को मैनुअली बदला जा सकेगा।

5/7![]()
iOS 27 कैसे डाउनलोड करें?
Step 1: अपडेट शुरू करने से पहले जरूरी फोटो, वीडियो और दूसरी फाइलों का बैकअप लेना बेहतर रहेगा। iOS 27 बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट है, इसलिए इसे मोबाइल डेटा की बजाय Wi-Fi से डाउनलोड करना बेहतर रहेगा। इससे डेटा की बचत भी होगी और डाउनलोड ज्यादा आसानी से हो सकेगा।

6/7![]()
Step 2:
अपने iPhone में Settings > General > Software Update पर जाएं। अगर आपके फोन के लिए अपडेट उपलब्ध है तो यहां iOS 27 दिखाई देगा। इसके बाद Download and Install पर टैप करें। जरूरत पड़ने पर iPhone आपसे पासकोड मांग सकता है। पासकोड डालने के बाद अपडेट डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। डाउनलोड पूरा होने के बाद फोन रीस्टार्ट होगा और नया iOS इंस्टॉल हो जाएगा।

7/7![]()
इन iPhones में मिलेगा iOS 27, चेक करें पूरी लिस्ट
इसमें iPhone SE (2nd generation और उसके बाद के मॉडल), iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone 12 सीरीज, iPhone 13 सीरीज, iPhone 14 सीरीज, iPhone 15 सीरीज और iPhone 16 सीरीज के सभी प्रमुख मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा iPhone 17, iPhone 17e, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी iOS 27 को सपोर्ट करते हैं। नई iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo को भी iOS 27 के साथ सपोर्ट दिया गया है। यानी अगर आपके पास iPhone SE (2nd Gen) या उसके बाद का मॉडल है, तो आप iOS 27 अपडेट पा सकते हैं।

Apple Apple Iphone
Hindi Newsफोटोगैजेट्सiPhone यूजर्स के लिए आज बड़ा दिन! iOS 27 रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड, देखें किन iPhones को मिलेगा नया अपडेट