एप्पल ने यूजर्स की प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हुए 2020 में ATT फीचर पेश किया, जिससे Facebook जैसी कंपनियों को यूजर की अनुमति लेनी पड़ी। ...और पढ़ें

iPhone यूजर्स की प्राइवेसी पर Tim Cook का वो बड़ा बयान, Facebook को माननी पड़ी थी ये शर्त

iPhone यूजर्स की प्राइवेसी पर Tim Cook का वो बड़ा बयान, Facebook को माननी पड़ी थी ये शर्त

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल काफी लंबे वक्त से यूजर्स की प्राइवेसी को अपनी सबसे बड़ी ताकत के रूप में पेश करता आया है। यही कारण है कि कंपनी ने कुछ साल पहले ऐसा कदम उठाया था, जिसने डिजिटल एड्स की दुनिया में हलचल मचा दी थी।

जी हां, साल 2020 में एप्पल के CEO टिम कुक ने साफ शब्दों में कहा था कि Facebook जैसे प्लेटफॉर्म यूजर्स की ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले यूजर्स की परमिशन लेनी होगी।

ATT फीचर ने बदला पूरा खेल

टिम कुक ने उस वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा था कि एप्पल का मानना है कि हर यूजर को ये तय करने का अधिकार दिया जाना चाहिए कि उसके बारे में कौन-सा डेटा सेव किया जाए और उसका यूज कैसे किया जाए।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि फेसबुक पहले की तरह ट्रैकिंग जारी रख सकता है, लेकिन iOS 14 में आने वाले App Tracking Transparency यानी ATT फीचर के तहत उसे पहले यूजर से परमिशन मांगनी होगी।

कंपनी ने दिए दो ऑप्शन

इस एलान के बाद एप्पल ने iOS 14.5 अपडेट रोल आउट किया, जिसमें App Tracking Transparency फीचर को ऐड किया गया। इस फीचर के बाद जब भी कोई एप यूजर की एक्टिविटीज को दूसरी एप्स या वेबसाइट्स पर ट्रैक करना चाहता है, तो iPhone स्क्रीन पर एक पॉप-अप शो कर देता है। इसमें यूजर के पास दो ऑप्शन होते हैं जहां से इसे Allow Tracking या Ask App Not to Track को सेलेक्ट किया जा सकता है।

अगर यूजर Ask App Not to Track का ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं तो संबंधित एप एप्पल के Identifier for Advertisers (IDFA) का यूज नहीं कर पाएंगे। साथ ही वे दूसरे तरीकों से भी यूजर की क्रॉस-एप ट्रैकिंग नहीं कर पाएंगे।

इससे विज्ञापन कंपनियों के लिए यूजर्स की पसंद और ऑनलाइन एक्टिविटी के बेस पर प्रोफाइल तैयार करना काफी मुश्किल हो जाएगा। Apple के इस फैसले का सबसे बड़ा असर Facebook पर पड़ा।

यह भी पढ़ें- Vivo के 7,200 mAh बैटरी वाले फ्यूजन रेड 5G फोन की सेल आज से, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले