IPL की आलोचना करने वाले इंग्लैंड के लोगों को भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने जमकर क्लास लगाई है. उन्होंने कहा कि कुछ अजीब वजह से इंग्लैंड के लोग आईपीएल से नफरत करने का तरीका ढूंढ लेते हैं.

IPL की आलोचना करने वाले इंग्लैंड के लोगों को भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने जमकर क्लास लगाई है. उन्होंने कहा कि कुछ अजीब वजह से इंग्लैंड के लोग आईपीएल से नफरत करने का तरीका ढूंढ लेते हैं.

author-image

New Update

Dinesh Karthik

Dinesh Karthik

आईपीएल में दुनियाभर से खिलाड़ी खेलने आते हैं. दुनिया के कई दिग्गजों ने आईपीएल के मंच से अपना क्रिकेट करियर बनाया और नाम कमाया. यह लीग दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है. आईपीएल खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत दिखाने का मंच देती है, लेकिन विदेशों में आईपीएल की आलोचना भी होती है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने आईपीएल से नाम और पैसा खूब कमाया है, लेकिन वे कभी-कभी इसकी आलोचना भी करते नजर आते हैं. अब पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के उन लोगों की क्लास लगाई है जो आईपीएल की आलोचना करते हैं. 

आईपीएल की आलोचना करने वाले इंग्लिश लोगों पर भड़के दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने एक एक पैनल पर चर्चा कर रहे थे, जिसका हिस्सा इंग्लैंड के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी थे, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान सर एलिस्टेयर कुक के अलावा माइकल वॉन, मोंटी पनेसर, डेविड 'बम्बल' लॉयड भी शामिल थे. इस दौरान दिनेश कार्तिक ने आईपीएल की आलोचना करने वाले इंग्लैंड के लोगें की क्लास लगाई. दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड में एक पैनल चर्चा में कहा कि लोग आईपीएल की आलोचना करने के लिए बहाना ढूंढ लेते हैं, जो कि अनुचित है. खिलाड़ी इस लीग में खेलना एन्जॉय करते हैं.

इंग्लैंड के लोग IPL से नफरत करने का तरीका ढूंढते हैं - दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने कहा, "कुछ अजीब वजह से इंग्लैंड के लोग आईपीएल से नफरत करने का तरीका ढूंढ लेते हैं और मुझे लगता है कि यह थोड़ा अनुचित है. मुझे पता है कि इस हिस्से में इसे ज्यादा नहीं देखा जाता, लेकिन खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में खेलने का भरपूर मजा लेते हैं. यह गर्मियों से ठीक पहले आता है और अगर आप खिलाड़ियों से पूछें तो वे कहेंगे कि वे इसमें अच्छा समय बिताते हैं और बेहतर भी बनते हैं."

🚨 DINESH KARTHIK FIRES BACK AT IPL CRITICS! 🤯

Dinesh Karthik said 🎙️: "England's criticism of the IPL is completely unfair. The league offers players a world-class environment where they enjoy competing, sharpen their skills, and grow as cricketers. The experience of playing… pic.twitter.com/bbAh7biyO2

— Spotlight Central (@avbvikash1810) July 22, 2026

कई कारणों की वजह से IPL की आलोचना करते हैं इंग्लैंड के लोग

बता दें कि इंग्लैंड में आईपीएल को लेकर आलोचना और नफरत का यह सिलसिला आज का नहीं, बल्कि साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही चला आ रहा है. इसके कई कारण है. इंग्लैंड क्रिकेट में 'काउंटी क्रिकेट' और 'टेस्ट क्रिकेट' को ज्यादा अहमियत दी जाती है. इंग्लैंड के आलोचकों को हमेशा यह डर सताता है कि खिलाड़ी देश के लिए टेस्ट खेलने के बजाय आईपीएल के पैसे को चुनेंगे. साल 2021 और 2022 के दौरान जब इंग्लैंड की टेस्ट टीम लगातार प्रदर्शन खराब रहा था तब ब्रिटिश मीडिया ने बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ियों को आड़े हाथों लिया था. आलोचकों का कहना था कि ये खिलाड़ी IPL में तो पूरी जान लगाकर खेलते हैं, लेकिन जब देश के लिए टेस्ट खेलने की बारी आती है, तो थके हुए या चोटिल नजर आते हैं.

वहीं आईपीएल की वजह से इंग्लिश खिलाड़ी अपना घरेलू फॉर्स्ट क्लास टूर्नामेंट काउंटी चैंपियनशिप में नहीं खेल पाते हैं. पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन और नासिर हुसैन ने कई बार आलोचना की है कि आईपीएल में खेलने के चक्कर में इंग्लैंड के युवा खिलाड़ियों की रेड-बॉल तकनीक खराब हो रही है. इसके अलावा वित्तीय ताकत को लेकर भी वो आईपीएल की आलोचना करते हैं. दरअसल क्रिकेट के इतिहास में लंबे समय तक मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) और लॉर्ड्स (इंग्लैंड) का दबदबा रहा था, लेकिन आईपीएल के आने के बाद क्रिकेट की पूरी वित्तीय ताकत और कंट्रोल बीसीसीआई के पास आ गया.

यह भी पढ़ें:  'मैंने 16 साल तक लड़ाई लड़ी और मीडिया...', IPL फाउंडर ललित मोदी ने केस में राहत मिलने के बाद किया भारत लौटने का ऐलान

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें