Jul 22, 2026 06:56 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

India vs Zimbabwe: पूर्व ओपनर सदगोपन रमेश ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है। भारतीय टी20 टीम फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां तीन टी20 मैच आयोजित होंगे।

टीम इंडिया में इस IPL फ्रेंचाइजी का एक भी प्लेयर नहीं, पूर्व क्रिकेटर सिलेक्टर्स पर हुआ आगबबूला

भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार से हरारे में तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। अयरलैंड और इंग्लैंड में क्लीन स्वीप झेलने के बाद श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने की फिराक में होंगे। हालांकि, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले सदगोपन रमेश भारतीय सिलेक्टर्स पर आगबबूला हुए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को सिलेक्ट किया जा रहा लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का एक भी प्लेयर भारतीय टी20 टीम में नहीं है। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने 2025 और 2026 में आईपीएल खिताब अपने नाम किया।

'फ्रेंचाइजी की प्लेइंग 11 में जगह नहीं थी'

रमेश ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, ''भारतीय टी20 टीम में सिलेक्शन स्पष्ट तौर पर आईपीएल परफॉर्मेंस के आधार पर होते हैं, लेकिन सिर्फ कुछ के लिए ऐसा है। भारत के मौजूदा टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को साफ तौर पर आईपीएल के आधार पर चुना गया। हालांकि, दो बार की चैंपियन आरसीबी से एक भी प्लेयर नहीं चुना गया। वैभव सूर्यवंशी को भी उनकी आईपीएल परफॉर्मेंस के आधार पर शामिल किया गया है। उन्होंने रवि बिश्नोई को भारतीय इलेवन में रखा जबकि उन्हें आईपीएल के दूसरे हाफ में उनकी फ्रेंचाइजी की प्लेइंग 11 में जगह तक नहीं मिली थी।'' बता दें कि श्रेयस आईपीएल में पंजाब किंग्स की कमान संभालते हैं। सूर्यवंशी और बिश्नोई राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं।

'एक ओवर नहीं फेंका, फिर भी सिलेक्ट'

भारत के लिए 19 टेस्ट और 24 वनडे खेलने वाले रमेश ने सूर्यांश शेडगे के सिलेक्शन पर हैरानी जताई, जो पंजाब किंग्स में हैं। पूर्व ओपनर ने कहा, ''शेडगे ने आईपीएल में एक ओवर नहीं फेंका, फिर भी उन्हें इंडिया के लिए ऑलराउंडर के रूप में चुना गया। तो इससे साफ पता चलता है कि कुछ लोगों के लिए आईपीएल परफॉर्मेंस मायने नहीं रखती लेकिन अन्य लोगों के लिए ऐसा नहीं।'' आरसीबी के अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 28 विकेट चटकाए। वह सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहे। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2022 में खेला था।

104 बॉलर ने IPL 2026 में ऐसा किया

रमेश ने आगे कहा, ''अगर 104 स्टूडेंट्स के एग्जाम के आधार पर सिलेक्शन होता है, तो सबसे ज्यादा स्कोर करने वालों को चुना जाएगा। अगर हम इसे आईपीएल में लागू करें तो 104 बॉलर थे जिन्होंने कम से कम एक विकेट लिया और 2026 सीजन में पर्पल कैप लिस्ट के लिए क्वालिफाई किया। टॉप 10 में से पांच भारतीय बॉलर हैं, जिसमें भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हैं। फिर भी जिम्बाब्वे सीरीज के लिए चुने गए बॉलर में हर्ष दुबे जो 47वें, अशोक शर्मा जो 55वें, यश ठाकुर जो 89वें पर हैं। मयंक यादव भी स्क्वॉड में हैं, जो लिस्ट में भी नहीं आते। मयंक आखिरी बार भारत के लिए 2024 में खेले थे। उन्होंने तीन T20I के बाद से सिर्फ छह मैच खेले हैं।''

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।

अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।

विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें