Sep 10, 2026 12:04 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयरों ने 5 दिन में बंपर रिटर्न दिया है
- कंपनी के शेयर 5 दिन में IPO प्राइस के मुकाबले 260 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं
- ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर गुरुवार को BSE में 1560.35 रुपये पर पहुंच गए हैं

IPO में ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर का दाम 429 रुपये था।
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयरों ने बाजार में उतरने के बाद से हलचल मचा रखी है। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 429 रुपये था। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर शुक्रवार 4 सितंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। जबरदस्त लिस्टिंग के बाद से कंपनी के शेयर लगातार अपर सर्किट पर हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर गुरुवार को BSE में 10 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 1560.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने 5 दिन में ही निवेशकों का मालामाल कर दिया है।
14586 रुपये के 5 दिन में बन गए 53000 रुपये से ज्यादा
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के आईपीओ में जिन निवेशकों को 1 लॉट अलॉट हुई, उन्हें कंपनी के 34 शेयर मिले। 1 लॉट के लिए निवेशकों को 14,586 रुपये का निवेश करना पड़ा। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर गुरुवार को BSE में 1560.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस हिसाब से 34 शेयरों की कुल वैल्यू बढ़कर 53,051.90 रुपये जा पहुंची है।
5 दिन में 260% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ESDS Software Solution) के शेयर पांच दिन में अपने IPO प्राइस के मुकाबले 260 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 429 रुपये था। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 अगस्त 2026 को खुला था और यह 1 सितंबर तक ओपन रहा। कंपनी के शेयर शुक्रवार 4 सितंबर को BSE में 746.30 रुपये पर लिस्ट हुए और लिस्टिंग वाले दिन 895.55 रुपये पर बंद हुए। वहीं, कंपनी के शेयर NSE में 757 रुपये पर लिस्ट हुए और कारोबार के आखिर में 908.40 रुपये पर बंद हुए। लिस्टिंग वाले दिन से कंपनी के शेयर लगातार अपर सर्किट पर हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर गुरुवार को NSE में 1,568.70 रुपये पर पहुंच गए हैं।
142.88 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का आईपीओ
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ESDS Software Solution) के आईपीओ पर टोटल 142.88 गुना बोली लगी। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 41.68 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 202.87 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 274.97 गुना दांव लगा है। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 46.06 पर्सेंट थी, जो कि अब 39.47 पर्सेंट रह गई है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
और पढ़ें