
Iqoo Z11 Lite 5g Launch TodayImage Credit source: अमेजन
iQOO का आज नया 5जी स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite 5G ग्राहकों के लिए लॉन्च होने वाला है. फोन के लिए बनी माइक्रोसाइट से इस बात का पता चलता है कि ये फोन कौन-कौन सी खूबियों के साथ उतारा जाएगा, कंपनी ने नॉन-स्टॉप, नो लिमिट टैगलाइन का भी इस्तेमाल किया है जिससे ये पता चलता है कि फोन बढ़िया परफॉर्मेंस दे सकता है. ये फोन आज (24 जुलाई) दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और लॉन्च के बाद सेल शुरू होने पर इस फोन को आप ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद पाएंगे.
इस आईकू स्मार्टफोन को सोलर फ्लैम और मिडनाइट ब्लू दो रंगों में उतारा जाएगा. फोन के पिछले हिस्से में कैमरा मॉड्यूल के पास एक डायनामिक लाइट है जो हर कॉल और नोटिफिकेशन आने पर मल्टी कलर में ग्लो करेगी. कंपनी ने वादा किया है कि फोन को 2 साल ओएस अपडेट्स और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे.
iQOO Z11 Lite 5G Specifications (कंफर्म)
- चिपसेट: इस आईकू फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसका एंटूटू स्कोर 5,79,000 से ज्यादा है. इसके अलावा एआई का जमाना है तो कंपनी ने फोन में कई एआई फीचर्स को भी शामिल किया है जैसे कि ये फोन एआई क्रिएशन, एआई कैप्शन जैसे खास फीचर्स के साथ आता है.
- बैटरी: 6500 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी जिसे लेकर दावा किया गया है कि सिंगल चार्ज पर फोन की बैटरी 20 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और 80 घंटे तक कंटीन्यूअस म्यूजिक प्लैबक पर साथ देगी. ये फोन 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा. कंपनी का दावा है कि केवल 10 मिनट फोन चार्ज पर 8 घंटे की कॉलिंग या 7.2 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक मिलेगा.5 साल बाद भी फोन की बैटरी 80 फीसदी बैटरी हेल्थ को बनाए रखेगी. इसके अलावा फोन में बायपास चार्जिंग 2.0 और रिवर्स चार्जिंग जैसे खास फीचर्स भी मिलेंगे.
- कैमरा: कैमरा की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल सोनी प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा, इसके अलावा फोन में एआई फोटो एन्हांस फीचर भी मिलेगा.
- डिस्प्ले: ये फोन 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है जिससे कि सूरज की रोशनी में फोन की स्क्रीन पर कंटेंट पढ़ने में आपको दिक्कत नहीं होगी. इसके अलावा ये फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा.
- रैम और स्टोरेज: 6 जीबी रैम वेरिएंट में 6 जीबी की वर्चुअल रैम भी मिलेगी, साथ ही ये फोन 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ उतारा जाएगा.
iQOO Z11 Lite 5G प्राइस
91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आईकू का ये अपकमिंग 5जी स्मार्टफोन 20 हजार रुपए से कम की शुरुआती कीमत में ग्राहकों के लिए उतारा जाएगा.
ये भी पढ़ें- क्या है Chipflation? AI के इस छिपे हुए खर्च से आपके गैजेट्स हो सकते हैं महंगे

तरुण चड्ढा
स्कूल में पढ़ते वक्त ही गैजेट्स से लगाव होने लगा था और फिर 11वीं कक्षा में पहुंचने के बाद ही सोच लिया था कि स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद किस दिशा में आगे बढ़ना है. आईपी यूनिवर्सिटी में 5 साल जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद मीडिया में करियर की शुरुआत हुई. गैजेट्स से लगाव होने की वजह से मीडिया में एंट्री के बाद से टेक जर्नलिस्ट की भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया में सफर का आगाज़ नवोदय टाइम्स से हुआ, इसके बाद इंडिया न्यूज, जनसत्ता, एनबीटी जैसे बड़ी कंपनियों में काम करने का सुनहरा अवसर मिला और साथ ही इंडस्ट्री से जुड़ी कईं दिग्गजों से बहुत कुछ सीखने को मिला. हर दिन उठने के बाद यही सोचता हूं कि आज कुछ नया सीखना है और यही जुनून लेकर आगे बढ़ रहा हूं. पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री से जुड़ा हूं और अभी टीवी9 में टेक-ऑटो सेक्शन में काम कर रहा हूं.
Read More