पीएम नरेंद्र मोदी ने तोड़ा IShowSpeed की रील का रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 30 करोड़ व्यूज

पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो संदेश

IShow Speed Viral Reel: के-पॉप सुपरग्रुप BTS की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस हैं, वहीं अमेरिकी स्ट्रीमर और कंटेंट क्रिएटर IShowSpeed भी सोशल मीडिया की दुनिया का बड़ा नाम हैं. जब ये दोनों बड़े नाम एक साथ आए, तो फैंस की एक्साइटमेंट का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं. अब इनकी मुलाकात ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. आईशोस्पीड ने बीटीएस ग्रुप के साथ एक रील शेयर की जो 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंस्टाग्राम रील बन गई. लेकिन अब पीएम मोदी की एक रील ने आईशोस्पीड की इस रील को पछाड़ दिया.

21 साल के आईशोस्पीड दुनिया के सबसे फेमस कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 5.7 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी हर वीडियो पर करोड़ों में व्यूज आते हैं. हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान आईशोस्पीड बीटीएस से मिले, जिसकी क्लिप उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की.

बीटीएस और आईशोस्पीड की वायरल रील

आईशोस्पीड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर BTS के साथ एक रील शेयर की, जो FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान शूट की गई थी. इस वीडियो ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस रील को 24 घंटे में ही करीब 300 मिलियन (30 करोड़) व्यूज मिले. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बीटीएस और आईशोस्पीड लगातार ट्रेंड करने लगे. फैंस ने इस कोलैबोरेशन को “आइकॉनिक” और “हिस्टोरिक” बताया.

पीएम मोदी की रील

लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईशोस्पीड की रील को भी पछाड़ दिया है. बुधवार देर रात पीएम मोदी ने देश के छात्रों को संबोधित करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जो आते ही वायरल हो गया. इस वीडियो पर 24 घंटे में 335 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, 1.6 मिलियन से ज्यादा लोग इसपर कमेंट कर चुके हैं. बात करें आईशोस्पीड की रील की, तो उन्होंने बीटीएस के साथ अपनी रील करीब 5 दिन पहले पोस्ट की थी, जिसपर अभी तक 345 मिलियन व्यूज आए हैं. लेकिन पीएम मोदी की रील को दो दिन हुए हैं और शनिवार, 10:20 बजे तक इसे 335 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

IShowSpeed दुनिया के सबसे फेमस ऑनलाइन स्ट्रीमर्स में से एक हैं. यूट्यूब और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. दूसरी ओर BTS पहले से ही ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा K-pop ग्रुप माना जाता है. ऐसे में दोनों की मौजूदगी ने इस रील को रिकॉर्डतोड़ बना दिया. इस रील पर एक लाख 72 हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button