देश
- Edited by: नितिन अरोड़ा
- Updated Aug 5, 2026, 10:32 AM IST
Gurpreet Singh Bhullar CP Amritsar: आरोपी विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर स्थानीय युवाओं और नाबालिगों को भर्ती कर रहे थे, ताकि सुरक्षा ठिकानों की निगरानी, अवैध हथियारों की व्यवस्था और सार्वजनिक शांति भंग की जा सके।
![]()
अमृतसर में ISI समर्थित दो सीमा-पार आतंकी मॉड्यूल के जुड़े जंतर-मंतर से तार, दिल्ली में सफल नहीं हुए तो पंजाब लौट आए, पढ़ें- पूरा मामला
Amritsar Police Terror Module Busted: पंजाब की अमृतसर पुलिस ने सीमा-पार से संचालित हो रहे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित दो बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 4 नाबालिगों सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने इनके कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 4 घातक पेट्रोल बम और 9 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर तक फैला था नेटवर्क
अमृतसर के पुलिस आयुक्त (CP) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में बेहद चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। भुल्लर ने बताया कि आरोपी समूह पंजाब में वारदात को अंजाम देने से पहले दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचा था, जहां उनके विदेशी हैंडलरों द्वारा सामग्री और दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए गए थे। वहीं, जंतर-मंतर पर अपने मंसूबों में सफल न होने के बाद यह गिरोह वापस पंजाब लौट आया था और यहां बड़ी साजिश रचने में जुट गया था।
बताया गया कि ये आरोपी विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर स्थानीय युवाओं और नाबालिगों को भर्ती कर रहे थे, ताकि सुरक्षा ठिकानों की निगरानी, अवैध हथियारों की व्यवस्था और सार्वजनिक शांति भंग की जा सके।
रेलवे ट्रैक पर लगाए गए थे कैमरे, पाकिस्तान भेजे गए फुटेज
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क का मकसद भारत के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाना था। आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के पास गुप्त निगरानी कैमरे लगाए थे और उनकी लाइव फुटेज सीमा पार बैठे अपने ISI हैंडलर्स के साथ साझा की थी। सीमा-पार बैठे हैंडलर्स स्थानीय युवाओं और नाबालिगों को पैसों व अन्य प्रलोभनों का लालच देकर आतंकी गतिविधियों में धकेल रहे थे। पंजाब पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के वित्तीय लेनदेन (विदेशी फंडिंग), स्थानीय मददगारों और अन्य सहयोगियों के संपर्कों की गहनता से तकनीकी जांच कर रही है।
![]()
नितिन अरोड़ाauthor
नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।
और पढ़ें
- Hindi News
- India
End of Article