नई दिल्ली: ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती (ITBP Vacancy 2026) निकाली है। इस भर्ती के तहत 37 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 25,000 रुपये से 81,000 रुपये तक वेतन मिलेगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
ITBP की इस भर्ती (ITBP Vacancy 2026 Post) में हेड कांस्टेबल की दो कैटेगरी शामिल हैं। इनमें एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर के 16 पद और मोटर मैकेनिक के 21 पद हैं। इस तरह कुल 37 रिक्तियां भरी जाएंगी।
एजुकेशन काउंसलर के लिए योग्यता
हेड कांस्टेबल एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए, जिसमें साइकोलॉजी विषय शामिल हो। इसके अलावा बैचलर ऑफ एजुकेशन या बैचलर ऑफ टीचिंग जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष निर्धारित है।
मोटर मैकेनिक पद की शर्तें
मोटर मैकेनिक पद के लिए (ITBP Vacancy 2026 Qualification)उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट और 3 साल का प्रैक्टिकल अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा मांगा गया है। इस पद के लिए उम्र 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
कई चरणों में होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें PET, PST, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच शामिल हैं। लिखित परीक्षा में 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे। मोटर मैकेनिक पद की परीक्षा 12वीं स्तर की होगी। अंतिम चयन से पहले जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
आवेदन फीस और फॉर्म भरने का तरीका
जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि SC और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को फीस से छूट दी गई है। आवेदन ऑनलाइन (ITBP Vacancy 2026 Online apply) करना होगा। उम्मीदवार ITBP के आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, लॉगिन के बाद फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और लागू शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
- Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
- Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस