हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के तहत संचालित राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में राज्य व्यावसायिक प्रमाण-पत्र (एससीवीटी) पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर फिजिकल ऑन-स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 31 अगस्त से 9 सितंबर तक

.

इसी क्रम में, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोहना में विभिन्न व्यवसायों की 74 रिक्त सीटों पर दाखिले का अवसर दिया जा रहा है। आईटीआई सोहना द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एससीवीटी व्यवसायों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट admissions.itiharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन के बाद, उम्मीदवारों को प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक संबंधित राजकीय या निजी आईटीआई में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

सोहना स्थित आईटीआई का क्लास रूम।

सोहना स्थित आईटीआई का क्लास रूम।

किस ट्रेड के तहत कितनी सीट रिक्त

आईटीआई सोहना में कुल 116 स्वीकृत सीटों में से 74 सीटें वर्तमान में रिक्त हैं। इनमें स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) की 19 सीटें, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) की 11 सीटें, हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर की 5 सीटें, प्लंबर की 20 सीटें और सोलर टेक्नीशियन की 19 सीटें शामिल हैं। इन रिक्त सीटों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाएगा।

संस्थान की प्रधानाचार्या सोनिका तक्षक ने बताया कि आईटीआई सोहना में एससीवीटी व्यवसायों के लिए फिजिकल ऑन-स्पॉट दाखिला प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अवधि के दौरान ऑनलाइन आवेदन कर संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

राजकीय आईटीआई सोहना।

राजकीय आईटीआई सोहना।

निर्धारित समय सीमा का पालन करना जरूरी : सोनिया

प्रधानाचार्या ने यह भी बताया कि उम्मीदवारों के लिए निर्धारित समय-सीमा का पालन करना आवश्यक है। 9 सितंबर तक एससीवीटी व्यवसाय में दाखिला नहीं लेने वाले प्रशिक्षार्थियों का प्रवेश रद्द माना जाएगा। इसलिए, इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और निर्धारित समय पर संस्थान में रिपोर्ट करें।

प्रधानाचार्या ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रम युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एससीवीटी व्यवसायों में दाखिला नहीं लिया है, वे उपलब्ध रिक्त सीटों का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथियों में आवेदन कर सकते हैं।