देश की राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार ITO पर रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. पुलिस मुख्यालय और PWD दफ्तर के ठीक सामने एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर डिवाइडर और लोहे की रेलिंग को तोड़ती हुई दूसरी लेन में जा घुसी. इसके बाद वह सामने से आ रही एक इनोवा कार से जोरदार तरीके से टकरा गई. हादसे के वक्त इनोवा कार में दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल सवार थे. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए. हादसे में दोनों विधायकों, स्विफ्ट चालक आशुतोष पांडे, उनकी पत्नी और दो बच्चों समेत कुल 6 लोग घायल हो गए.

हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई. कार सड़क के बीच बने डिवाइडर और लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रही एक इनोवा से जोरदार तरीके से टकरा गई. इनोवा में दिल्ली के किराड़ी से विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल सवार थे.

---विज्ञापन---

#WATCH | Delhi: Delhi Police Crime Team reaches the accident spot at ITO where an out-of-control car hit the divider, crossed the railing, and collided head-on with another car carrying Kirari MLA Anil Jha and Karnataka MLA Abhay Patil.

As per Delhi Police, all persons involved… https://t.co/03Oc3fKShz pic.twitter.com/L1pvSI37rv

— ANI (@ANI) August 23, 2026

सिलेंडर में खराबी या विस्फोट की आशंका

जानकारी के मुताबिक, आर्य नगर निवासी आशुतोष पांडे अपने परिवार के साथ लक्ष्मीनगर से ITO की तरफ आ रहे थे. तभी अचानक PWD दफ्तर के पास कार का संतुलन बिगड़ गया. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि स्विफ्ट कार में लगे सिलेंडर में तकनीकी खराबी या विस्फोट की वजह से यह हादसा हुआ. एक्सीडेंट के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है ताकि यह साफ हो सके कि कार का संतुलन किन परिस्थितियों में बिगड़ा था.

सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर

दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में शामिल सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं. दुर्घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को पास के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार, दोनों विधायकों समेत सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है और फिलहाल सभी की स्थिति पूरी तरह स्थिर और खतरे से बाहर है.

---विज्ञापन---

अस्पताल में भर्ती, ट्रैफिक हुआ बहाल

टक्कर होते ही मौके पर जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही आईपी एस्टेट थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तुरंत पास के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है. हादसे के चलते कुछ देर के लिए ITO पर जाम लग गया था, जिसे क्रेन की मदद से गाड़ियां हटाकर सुचारू कराया गया.

क्राइम टीम जुटा रही है तकनीकी सबूत

मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं. कार की रफ्तार, पहियों के निशान और गाड़ी में किसी तकनीकी खराबी या सिलेंडर से जुड़ी समस्या की गहनता से पड़ताल की जा रही है. हादसे के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है.

---विज्ञापन---