बॉलीवुड
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Aug 11, 2026, 09:45 AM IST
Jacqueline Fernandez dated Bahrain Prince: जैकलीन फर्नांडिस आज 40वां जन्मदिन मना रही हैं। कभी बहरीन के प्रिंस की आंखों का नूर रहीं जैकलीन का रिश्ता आखिर क्यों और कैसे टूट गया, जानिए पूरी कहानी।
![]()
जैकलीन फर्नांडिस और बहरीन के प्रिंस की लव स्टोरी (pic credit-instagram/chatgpt)
Jacqueline Fernandez dated Bahrain Prince: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों के साथ-साथ जैकलीन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रही हैं। एक समय उनका नाम बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अल खलीफा (Hassan bin Rashid Al Khalifa) के साथ जुड़ा था। दोनों के रिश्ते की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी थी और कहा जाता था कि जैकलीन प्रिंस की आंखों का नूर थीं। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए और यह रिश्ता खत्म हो गया। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि दोनों की खूबसूरत लव स्टोरी अचानक खत्म हो गई? आइए जानते हैं पूरी कहानी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Kabir Khan की नेक्स्ट में कोच बनेंगे Kartik Aaryan, फिर मिलेगा नेशनल अवॉर्ड!!)
जैकलीन फर्नांडिस और बहरीन के प्रिंस की लव स्टोरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी खूबसूरती, शानदार एक्टिंग और चुलबुले अंदाज से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। बहरीन के मनामा में जन्मी जैकलीन ने साल 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में वह रितेश देशमुख के साथ नजर आई थीं। जैकलीन ने अपने करियर में किक, रेस 2, हाउसफुल 3 और जुड़वा ’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अपनी फिल्मों के अलावा जैकलीन की पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रही है। उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ा, लेकिन बहरीन के प्रिंस शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा के साथ उनका रिश्ता सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा।

जैकलीन फर्नांडिस और बहरीन के प्रिंस की लव स्टोरी (pic credit-instagram)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन और शेख हसन लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। बॉलीवुड में शुरुआती दिनों के दौरान उनके इस रिश्ते की खूब चर्चा हुई थी। दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन साल 2011 में उनका ब्रेकअप हो गया। बताया जाता है कि जैकलीन उस समय अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहती थीं और इसी वजह से दोनों के रास्ते अलग हो गए। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि साजिद खान की वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ। उस समय आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस ने जैकलीन से रिश्ते को खत्म कर लिया था। इसकी वजह फिल्म निर्देशक साजिद खान के साथ जैकलीन की बढ़ती नजदीकियों की खबरों को बताया गया था। दोनों की मुलाकात फिल्म हाउसफुल की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि जैकलीन का करियर पूरी तरह भारत में शिफ्ट होने के कारण दोनों के बीच लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का दबाव बढ़ गया था। हालांकि, साजिद खान के साथ उनकी नजदीकियों की खबरों को इस रिश्ते के टूटने की बड़ी वजह के तौर पर देखा गया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मेरी नालायक औलाद..' Badshah को लेकर ये क्या बोल गए Yo Yo Honey Singh?)
महाठग के चक्कर में फंसीं जैकलीन
बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा के अलावा भी जैकलीन का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा। इस लिस्ट में महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नाम भी शामिल है। जनवरी 2021 में महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल से स्पूफेड कॉल्स और पिंकी ईरानी नामक बिचौलिए के जरिए जैकलीन फर्नांडिस के मेकअप आर्टिस्ट और हेयर ड्रेसर से संपर्क किया। खुद को सन टीवी का मालिक और गृह मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताकर उसने जैकलीन का भरोसा जीता, जिससे उनकी बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। बातचीत बढ़ने के बाद सुकेश ने जैकलीन पर करोड़ों रुपये के महंगे तोहफे, जैसे डिजाइनर कपड़े, घोड़े, बिल्ली और हीरे के आभूषणों की बारिश कर दी। बाद में ईडी की जांच शुरू हुई और सच्चाई सामने आई, तब जैकलीन को पता चला कि वह एक अपराधी और ठग के जाल में फंस चुकी थीं। ईडी ने अपनी जांच में कहा कि वो सबकुछ जानती थी लेकिन फिर भी उन्होंने सुकेश से तोहफे लिए।
![]()
कुमार सरसauthor
कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article