Live Updates

Updated: Fri, 2 Oct 2026 12:46 PM (IST)

विज्ञापन

सीजेपी का जेल भरो आंदोलन, फोटो-एएनआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Share

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jail Bharo Andolan Live: मुंबई में गांधी जयंती के मौके पर कॉकरोच जनता पार्टी ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दूसरे राजनीतिक दलों और आम लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. जानें पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन

BJP की चुनावी जीत को लेकर दीपके ने लगाए आरोप

सीजेपी के अभिजीत दीपके ने BJP की चुनावी सफलताओं और CEC ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया कि चुनावी नतीजों पर आयोग के फैसलों का असर पड़ा है.

CJP Protest Live: शिवाजी पार्क के पास स्थानीय लोगों का CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ प्रदर्शन

शिवाजी पार्क में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है. लोगों का कहना है कि बार-बार होने वाले प्रदर्शनों से इलाके की शांति भंग होगी.

CJP Protest Live: शिवाजी पार्क से शुरू होगा आंदोलन, देशभर में ले जाने की तैयारी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क से देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा है कि आंदोलन की शुरुआत मुंबई से होगी और इसके बाद इसे देश के दूसरे हिस्सों तक ले जाया जाएगा. संगठन चुनावी प्रक्रिया और वोट के अधिकार को लेकर सवाल उठा रहा है.

Jail Bharo Andolan Live Updates: सीजेपी ने कहा- CEC के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा

CJP ने साफ किया है कि उसकी प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है. संगठन ने कहा है कि मुंबई से शुरू होने वाला आंदोलन आगे अलग-अलग शहरों तक ले जाया जाएगा. CJP नेताओं ने CEC और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. चुनाव आयोग ने ऐसे आरोपों से असहमति जताई है और कहा है कि आंतरिक मतभेद संस्थागत प्रक्रिया का हिस्सा हैं.

Gen Z अब पीछे नहीं हटेगी

अभिजीत दीपके ने युवाओं और Gen Z का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मतदान का अधिकार उनके भविष्य से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि युवा अब अपने अधिकारों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे. दीपके ने BJP की चुनावी जीत और चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर भी सवाल उठाए.

Jail Bharo Andolan Live Updates: क्या पुलिस हिरासत में थे अभिजीत दीपके?

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को गुरुवार शाम मुंबई पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई थी. हालांकि बाद में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसका खंडन किया गया. पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने दीपके को केवल थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिया था. बताया गया कि वह मरीन ड्राइव पर अपने समर्थकों के साथ तख्तियां लेकर खड़े थे, जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई.

विज्ञापन

विज्ञापन

Tags

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूर पढ़ें

1

2

3

4

5