Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ पूरी तरह से तैयार है. फिल्म को इसी साल 15 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा. जिसके राह में दो कांटे हैं. एक तरफ से धनुष अपनी पिक्चर ला रहे हैं, तो दूसरी ओर बॉलीवुड फिल्म ‘नई नवेली’ भी आ रही है. यामी गौतम की पिक्चर की रिलीज डेट को उसी वक्त पर रखा गया है. खैर, ‘जेलर 2’ से फैन्स को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि पहली फिल्म ने काफी अच्छा परफॉर्म किया था और बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का कारोबार किया था. जहां पहली फिल्म के सबसे बड़े हाइलाइट्स में से एक तमन्ना भाटिया का डांस नंबर था. अब ‘जेलर 2’ में भी मेकर्स ने स्पेशल डांस नंबर रखा है. पर इस बार तमन्ना भाटिया नहीं होंगी, उनकी जगह मेकर्स ने Shamna Kassim को कास्ट किया है.
सन पिक्चर्स के ऑफिशियल X अकाउंट से मेकर्स ने बीते दिन एक टीजर वीडियो शेयर किया. जिसमें बताया कि फिल्म का पहला गाना- अला बोलेलो आने वाला है. वो लिखते हैं- ‘अला बोलेलो’ का फीवर 2 दिनों में शुरू होने वाला है. Jailer 2 का पहला गाना Ala Bolelo 21 अगस्त को रिलीज हो रहा है. इस दौरान Shamna Kassim डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. व्हाइट साड़ी और खुले बालों में एक्ट्रेस नजर आई हैं.
‘जेलर 2’ के डांस नंबर में कौन होंगी?
‘जेलर 2’ की रिलीज से कुछ महीने पहले मेकर्स ने फैन्स का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. साथ ही पहला सिंगल प्रोमो जारी कर दिया है. डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की इस फिल्म का गाना ‘अला बोलेलो’ (Ala Bolelo) है. इस डांस नंबर में एक्ट्रेस शमना कासिम डांस का जादू बिखेरती नजर आ रही हैं. हालांकि, प्रोमो जारी होते ही इस गाने की तुलना पहली फिल्म के सुपरहिट गाने ‘कावाला’ से की जा रही है. जिसमें तमन्ना भाटिया नजर आई थीं. दरअसल पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद रजनीकांत और नेल्सन की जोड़ी वापसी कर रही है. वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर ने एक बार फिर म्यूजिक कंपोजर के तौर पर वापसी की है.
दरअसल शमना कासिम एक्ट्रेस होने के साथ ही प्रोफेशनल डांसर भी हैं. साथ ही उनका अपना डांस स्टूडियो भी है, जिसका नाम- Shamna Kasim Dance Studio है. अब वो एक बड़े सुपरस्टार की फिल्म में डांस नंबर करती दिखेंगी. जिसकी तुलना इसलिए भी हो रही है, क्योंकि पहली फिल्म में तमन्ना ने धमाल मचाया था.
‘जेलर 2’ में रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, मिर्ना मेनन और योगी बाबू अपना किरदार निभाते नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में मोहनलाल, विजय सेतुपति, एस.जे. सूर्या और ऋतिक रोशन भी स्पेशल कैमियो करते दिखने वाले हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More