Jailer 2 Advance Booking Process: मुंबई: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, रजनीकांत की 'जेलर 2' एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। विदेशी मार्केट में प्री सेल में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, घरेलू बाजार में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग का क्रेज देखा जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि अभी के लिए, प्री-सेल्स के लिए बहुत कम शो लिस्ट किए गए हैं, लेकिन इसकी रफ्तार जबरदस्त है।

सिर्फ शो के लिए एडवांस बुकिंग शुरू

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फ़िलहाल घरेलू मार्केट में जेलर 2 के मात्र 380 शो लिस्ट किए गए हैं और पूरी तरह से बुकिंग शुरू होनी बाकी है। इसके बावजूद टिकट काउंटरों पर काफी हलचल दिख रही है। बुक माई शो पर हर घंटे का ट्रेंड भी शुरू हो गया है। दोपहर 12:36 बजे (IST) तक, फ़िल्म ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए पिछले एक घंटे में 2.79 हजार टिकट बेचे थे इससे ये क्लियर हो गया है कि जब इसकी फुल फ्लैज्ड से प्री-सेल्स शुरू होगी तो ये फिल्म धमाल ही मचा देगी। (Jailer 2 Advance Booking Process)

पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' के 38.1 हज़ार टिकट बिक चुके हैं (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर) और कलेक्शन के मामले में, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग-डे प्री-सेल्स से 64.05 लाख रुपए कमाए हैं। नेट कलेक्शन के हिसाब से यह 54.28 लाख रुपए है। इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 27% है, जो कि शानदार है. जैसे-जैसे और शो बढ़ेंगे, आने वाले दिनों में जबरदस्त रिस्पॉन्स की उम्मीद है।

कहां हो रही है 'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग?

Jailer 2 Advance Booking Process: वहीं जानकारी सामने आई है कि, 'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग अभी सिर्फ तमिलनाडु में शुरू हुई है। शहरों की बात करें तो चेन्नई 30.01 लाख के साथ सबसे आगे है, और उसके बाद मदुरै 11.77 लाख के साथ है। त्रिची में पहले दिन के लिए 6.83 लाख के टिकट बिके हैं, जबकि कोयंबटूर में 6.43 लाख टिकटों की सेल हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • DA Hike Latest News: महंगाई भत्ते में 6 फीसदी की बढ़ोतरी! कर्मचारियों को मिलेगा इतने महीनों का एरियर, नवरात्रि से पहले ही सरकार ने किया बड़ा ऐलान
  • Rajnandgaon Double Murder Case: संस्कारधानी में डबल मर्डर से सनसनी, घर के अंदर मिली मां-बेटे की लाश, नजारा देख पुलिस भी रह गई सन्न
  • Shailaputri Devi: नवरात्रि पर क्यों पहली पूजा सिर्फ माँ शैलपुत्री की ही होती है? जानें नवदुर्गा के प्रथम स्वरुप की सम्पूर्ण कथा!