Jaipur Road Accident News: चूरू जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Jaipur Road Accident News: सालासर बालाजी मंदिर की पदयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने कुचला, सड़क पर मची चीख-पुकार, मौके पर हुई इतने लोगों की मौत

Dhamtari Road Accident News/image: IBC24 File

Modified Date: September 12, 2026 / 04:27 pm IST

Published Date: September 12, 2026 4:25 pm IST

HIGHLIGHTS

  • चूरू जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
  • अज्ञात वाहन ने पदयात्रा कर सालासर बालाजी जा रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया।
  • इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Jaipur Road Accident News: जयपुर: राजस्थान के चूरू जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सालासर बालाजी मंदिर की पदयात्रा पर जा रहे तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सालासर थाना प्रभारी शंकर लाल भारी ने बताया कि हादसा सालासर बालाजी मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर हुआ। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नागौर जिले के जायल निवासी राजेश भार्गव (27), नटवर भार्गव (29) और विक्रम (24) के रूप में हुई है।

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

Jaipur Road Accident News:  पुलिस के अनुसार, तीनों युवक करीब 80 श्रद्धालुओं के उस जत्थे में शामिल थे, जो 10 सितंबर को जायल से सालासर बालाजी के लिए पैदल रवाना हुआ था। थानाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात अन्य श्रद्धालु आराम करने के लिए सालासर से करीब 11 किलोमीटर दूर गनेड़ी में रुक गए थे जबकि तीनों युवक रात में ही सालासर पहुंचने के लिए आगे निकल गए। उन्होंने बताया कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के बाद फरार हुए वाहन तथा चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Former Minister Son Suicide: पूर्व मंत्री के बेटे ने कर ली आत्महत्या.. फार्महाउस में खुद पर कर लिया फायर, मौके पर ही टूट गई सांसे
  • IND vs AFG Playing XI: पहले मैच में सूर्यवंशी या संजू सैमसन किसे मिलेगा मौका? क्या ईशान किशन होंगे बाहर…प्लेइंग XI को लेकर टेंशन में कप्तान
  • Panna Crime News: प्रेमी को जंगल में बुलाकर प्रेमिका ने कर दिया कांड, 3 दिन बाद मिला इस हालत में, देखकर परिजन भी रह गए हैरान 

Join Our Whatsapp Group


whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

Web Title: Three people killed In Jaipur Road Accident

advertisement will close in 10 seconds ×

ads