Thalapathy Vijay Jan Neta: थलपति विजय की एक्शन फिल्म ‘जन नेता’ को लेकर ऑडियंस में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है और ऐसा इसलिए क्योंकि ये थलपति विजय की आखिरी फिल्म जो है. पहले ये फिल्म पोंगल 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन सर्टिफिकेशन में देरी की वजह से इसे टाल दिया गया है. मगर अब ये फिल्म 23 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसकी रिलीज में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और इसे लेकर अहम अपडेट सामने आया है. खबर है कि फिल्म के ऑनलाइन लीक होने के बाद मेकर्स इसमें बड़े बदलाव करने वाले हैं यानी इसमें कुछ नए फुटेज और गाने भी जोड़े जा रहे हैं.

थलपति विजय की ‘जन नेता’ रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिसके चलते काफी विवाद हुआ. ऑनलाइन लीक के बाद मेकर्स ने इस फिल्म में अहम बदलाव किए हैं. खबर है कि ऑडियंस को थिएटरों में पहले से अलग और नया वर्जन देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में नई फुटेज और कुछ नए सीन्स जोड़े गए हैं.

जन नेता में होंगे क्या बदलाव?

एक हालिया बातचीत में फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण ने कहा, “जन नेता में कई बदलाव और नई चीजें जोड़ी गई हैं. थिएटर में लोगों को जो एक्सपीरियंस मिलेगा, वो काफी अलग होगा – इसमें गाने और कुछ चीजें भी बदली गई हैं. आज जिस मुकाम पर ये फिल्म है, वहां तक ​​पहुंचने के लिए इसे साल की शुरुआत से ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. मैं कोई स्पॉइलर नहीं देना चाहता.”हालांकि, फिल्म में क्या बदलाव किए गए हैं, इस बारे में ज्यादा नहीं पता चल पाया है. लेकिन फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेशन मिलने के बाद ये बदलाव किए गए हैं. प्रोड्यूसर ने ये भी कंफर्म किया कि थलपति विजय का टाइटल कार्ड फिल्म में बदल दिया गया है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

थलपति विजय के अलावा, ‘जन नेता’ में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, प्रियामणि और कई कलाकार शामिल हैं. फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि सत्यन सूर्यन ने सिनेमैटोग्राफी और प्रदीप ई. राघव ने एडिटिंग का काम संभाला है. एच विनोथ के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 23 जुलाई 2026 को थिएटरों में रिलीज होगी.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button