Jana Nayagan Release Date: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म 'जन नायकन' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इसकी एक वजह ये भी है कि 'जन नायकन' उनके फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म होगी. इसके बाद वो पूरी तरह राजनीति पर फोकस करेंगे. ऐसे में ये फिल्म थलपति विजय के करोड़ों फैंस के लिए बेहद खास बन गई है. वही, फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट, बजट और विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी हर बड़ी जानकारी.
जन नायकन की कहानी
'जन नायकन' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं. जिसमें एक आम आदमी की कहानी दिखाई गई है, जो जनता के लिए लड़ता है. वो अन्याय के खिलाफ लड़ता है और अपने कार्यों से लोगों को प्रेरित करता है. फिल्म में ये शख्स आम आदमी से कैसे लोगों का नेता बनता है, इसकी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में लीड रोल में विजय नजर आएंगे. इनके अलावा पूजा हेगड़े और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी फिल्म में हैं. इसका निर्देशन एच. विनोथ ने किया है.
क्या रीमेक है जन नायकन?
वहीं, काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि 'जना नायकन' तेलुगु फिल्म 'भगवंत केसरी (Bhagavanth Kesari)' का रीमेक है. कहा जा रहा है कि इसकी कहानी उससे प्रेरित है. हालांकि मेकर्स ने इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म में ओरिजिनल कहानी के साथ कई बड़े बदलाव किए गए हैं ताकि ये विजय की इमेज और उनके राजनीतिक सफर की जैसी लगी.
ये भी पढ़ें- Explainer: कभी सोचा है आखिर फिल्मों में कैसे शूट होता है डबल रोल? यहां जान लीजिए इसकी फुल डिटेल्स
कई विवादों में फंसी जन नायकन
फिल्म को लेकर पहला विवाद इसके टाइटल को लेकर हुआ था. कुछ संगठनों ने दावा किया कि 'जन नायकन' नाम राजनीतिक मैसेज देता है और इसका इस्तेमाल चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकता है. दूसरा विवाद ट्रेलर के कुछ सीन्स को लेकर हुआ था. सोशल मीडिया पर आरोप लगाए गए कि फिल्म के कुछ सीन राजनीतिक विचारधारा को बढ़ावा देते हैं. हालांकि मेकर्स ने इसे सिर्फ एक काल्पनिक कहानी बताया था. वहीं, इससे जुड़ा दूसरा विवाद पोस्टर्स को लेकर था.कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पोस्टर्स में विजय का लुक राजनीतिक प्रचार जैसा लगा.
फिल्म से जुड़ा कानूनी विवाद
दरअसल, जन नायकन इस साल 9 जनवरी रिलीज होने वाली थी लेकिन रिलीज से ठीक पहले सीबीएफसी ने 'जना नायकन' पर रोक लगा दी. सेंसर बोर्ड ने शुरुआत में फिल्म में 16 कट्स के साथ फिल्म को U/A सर्टिफिकेट देने का निर्णय लिया था, लेकिन फिर चेयरपर्सने ने एक शिकायत मिलने पर इस पर रोक लगा दी. फिर मामला कोर्ट पहुंचा और एक एकल न्यायाधीश ने सीबीएफसी को जना नायकन को सेंसर प्रमाणपत्र देने का निर्देश दिया. इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई हुई और फैसला सुरक्षित रख लिया गया. तब से ही फिल्म कानूनी विवाद में फंसी थी.
सेंसर बोर्ड से महीनों बाद मिली हरी झंडी
'जन नायकन' लंबे समय से सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रही थी. वहीं, महीनों की लड़ाई के बाद 1 1जुलाई को फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है. इसके लिए मेकर्स को 12 कट्स और कुछ बदलाव करने पड़े हैं. यानि इस फिल्म को हर उम्र के दर्शक थिएटर में नहीं देख पाएंगे. 'A' सर्टिफिकेशन के तहत सिर्फ 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग ही इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें- 'Jana Nayagan' को मिला 'A' सर्टिफिकेट, थलापति विजय ने नया पोस्टर जारी कर बताया कब रिलीज होगी फिल्म?
क्यों अब फिल्में नहीं बनाएं थलपति विजय?
विजय ने 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) की घोषणा की थी. इसके बाद उन्होंने साफ कहा था कि 'जन नायकन' के बाद वो फिल्मों से दूरी बनाकर पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देंगे. वहीं, इस साल वो चुनाव भी जीत गए और तमिलनाडू के मुख्यमंत्री बन गए हैं. यही वजह है कि इस फिल्म को विजय के करियर की सबसे जरूरी फिल्मों में गिना जा रहा है. फैंस इसे उनके सिनेमाई सफर की विदाई मान रहे हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट
'जन नायकन' में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म में लीड रोल तो थलपति विजय प्ले कर रहे हैं. उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) नजर आएंगी. इसके अलावा बॉबी देओल, ममता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नारायण भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे. मेकर्स फिल्म में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों को साथ लाकर इसे पैन इंडिया प्रोजेक्ट बनाया गया है.
कितना है फिल्म का बजट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जन नायकन' का बजट करीब 300 से 400 करोड़ के बीच बताया जा रहा है. ये विजय के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म में बड़े पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस, हाई-एंड वीएफएक्स और भव्य सेट्स का इस्तेमाल किया गया है. वहीं, बता दें कि फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक एच. विनोथ (H. Vinoth) कर रहे हैं. इससे पहले वो 'थुनीवु', 'वलिमई' और 'Nerkonda Paarvai' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.
'जन नायकन' की एडवांस बुकिंग
'जन नायकन' की एडवांस बुकिंग की बात करें तो ये दुनियाभर में काफी बड़े पैमाने पर रिलीज की जा रही हैं. वहीं, भारत में इसके करीब 8000 शो प्लान किए गए हैं, जिनमें से 3500 से ज्यादा शो अकेले तमिलनाडु में दिखाए जाएंगे. आंकड़ों के मुताबिक, 22 जुलाई सुबह तक फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही 15 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था. ब्लॉक सीटों को मिलाकर ये आंकड़ा 20 करोड़ के पार है, जिसके लिए पहले दिन के ही करीब 6.5 लाख टिकट बिक चुके हैं. तमिलनाडु के बाहर उत्तर भारत में फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग की रफ्तार फिलहाल थोड़ी धीमी नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें- MrBeast Net Worth: अरबों की संपत्ति के मालिक हैं मिस्टर बीस्ट, जानें दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर का असली नाम?