साउथ मूवीज

  • Authored by: राहुल शर्मा
  • Updated Jul 23, 2026, 06:06 PM IST

साउथ अभिनेता थलापति विजय की हालिया रिलीज जन नायकन का खुमार हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। अदाकारा तृषा कृष्णन भी इसे देखने के लिए पहुंची, जिन्हें विजय के फैंस ने घेर लिया।

Image

Jana Nayagan देखने पहुंची Trisha Krishnan को फैंस ने घेरा, देखें VIRAL VIDEO

लाख परेशानियों का सामना करने के बाद थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक इस मूवी का इंतजार कई दिनों से कर रहे थे, जिस कारण जैसे ही ये थिएटर्स में पहुंची लोगों की लाइनें लग गई हैं। आम दर्शकों के साथ-साथ तृषा कृष्णन भी थलापति विजय की जन नायकन देखने के लिए पहुंची हैं। जब तृषा सिनेमाघर से बाहर आ रही थीं तब लोगों ने उन्हें घेर लिया। तृषा कृष्णन का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अदाकारा सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी दिख रही हैं।

Trisha Krishnan को Thalapathy Vijay के फैंस ने घेरा

थलापति विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते के बारे में पूरी दुनिया को पता है। यही कारण है कि जैसे ही जन नायकन सिनेमाघरों में रिलीज हुई, वैस ही तृषा इसे देखने के लिए पहुंच गईं। जब वो मूवी देखने के बाद सिनेमाघर से निकल रही थीं, तब विजय के फैंस को पता चल गया और फिर उन्होंने अदाकारा को घेर लिया। अदाकारा तृषा कृष्णन के सामने लोग विजय का नाम ले रहे थे, जिसकी वजह से एक्ट्रेस के चेहरे पर मुस्कुराहट भी देखी गई। विजय के फैंस ने तृषा को इतनी बुरी तरह से घेर लिया कि उन्हें सुरक्षाकर्मियों का सहारा तक लेना पड़ गया। इसके बाद ही वो थिएटर से अपनी कार तक पहुंच पायी।

धांसू कमाई कर रही है Jana Nayagan

अगर जन नायकन की कमाई की बात करें तो ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि ये पहले दिन वर्ल्डवाइड कमाल की कमाई करेगी और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ देगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स थोड़ी देर में अनुमानित आंकड़े भी जारी करेंगे, जो चौंकाने वाले हो सकते हैं। अगर बात की जाए जन नायकन को मिल रहे रिव्यूज की तो दर्शकों को ये काफी पसंद आ रही है। फिल्म में विजय स्वैग के साथ एक्शन करते दिख रहे हैं, जो उनके फैंस को पसंद है।

Rahul Sharma

राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • South-Movies

End of Article