Janmashtami 2026: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में बड़े धूम-धान के साथ मनाया जाता है. इस साल 4 सितंबर को कान्हा के जन्म का जश्न मनाया जाएगा. श्रीकृष्ण की लीलाओं, उनके संदेशों और जीवन से लोग सदियों से प्रेरणा लेते आ रहे हैं. यही वजह है कि जब भी छोटे पर्दे पर श्रीकृष्ण की कहानी दिखाई गई, कुछ कलाकारों ने अपने दमदार एक्टिंग से इस किरदार को हमेशा के लिए यादगार बना दिया इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें आज भी लोग भगवान कृष्ण का रूप मानकर सम्मान देते हैं. तो चलिए जानते हैं, उन कलाकारों के बारे में-
1. नितिन भारद्वाज (Nitin Bhardwaj)
इस लिस्ट में पहला नाम टीवी स्टार नितिन भारद्वाज का है. उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) में श्रीकृष्ण का रोल प्ले किया था और अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस किया था. उन्हें आज भी लोग सिर्फ श्रीकृष्ण की वजह से ही जानते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी है. नितिन ने अपने करियर में टीवी शोज के अलावा कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है.
2. स्वप्निल जोशी (Swapnil Joshi)
जाने-माने एक्टर स्वप्निल जोशी ने बेहदज ही कम उम्र से एक्टिंग करना शुरू कर दिया था और कई टीवी शोज में काम किया. बचपन से ही लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया. वहीं, स्वप्निल ने रमानंद सागर के शो कृष्णा में बालक कृष्ण का रोल प्ले किया था. इस रोल से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. इतना ही नहीं वो रमानंद सागर के शो रामायण में कुश के रोल में भी नजर आए थे. इसके अलावा उन्हेंने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से एक नाना पाटेकर की गुलाम-ए-मुस्तफा है.
3. सुमेध मुधगलकर (Sumedh Mudgalkar)
सुमेध मुद्गलकर ने टीवी शो 'राधाकृष्ण' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी. उनकी मासूम मुस्कान, शानदार एक्टिंग और कृष्ण के ज्ञान से भरे संवादों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया, सुमेध ने इस रोल को इतने अच्छे तरीके से निभाया था कि लोग उन्हें आज भी 'राधाकृष्ण' वाले कृष्ण के रूप में याद करते हैं. यही वजह है कि इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई औ यूथ के बीच उनकी पॉपुलैरिटी अच्छी खासी है.
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2026: 'राधा कैसे न जले' से 'गो गो गोविंदा' तक, इन गानों के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का त्योहार
4. मृणाल जैन ( Mrunal Jain)
भगवान श्रीकृष्ण के रोल में मृणाल जैन का भी नाम शामिल है. उन्होंने टीवी शो 'जय श्रीकृष्ण' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर दर्शकों का ध्यान खींचा था. उनके लुक और एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. मृणाल ने कृष्ण के शांत, प्रेमपूर्ण और बुद्धिमान स्वरूप को सरल तरीके से पर्दे पर उतारा, जिसकी वजह से उन्हें इस रोल में अच्छी पहचान मिली.
5. विशाल करवाल (Vishal Karwal)
विशाल करवाल ने टीवी शो 'द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था. उनके शांत अंदाज और दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. विशाल ने कृष्ण के प्रेम, समझदारी और शरारती अंदाज को भी अच्छे से पर्दे पर दिखाया था. इस रोल से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी और दर्शकों ने उन्हें कृष्ण के रूप में खूब पसंद किया था.
6. सौरभ राज जैन (Sourabh Raaj Jain)
इस लिस्ट में सबसे पॉपुलर नाम सौरभ राज जैन का है. श्रीकृष्ण का रोल प्ले करने के लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली है. इतना ही नहीं, आज भी लोग उन्हें 'श्रीकृष्ण' कहकर प्रणाम करते हैं. महाभारत में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का रोल प्ले किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. सौरभ भी खुद महाभारत को उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सक्सेसफुल प्रोजेक्ट बताते हैं. एक्टर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि सालों बात भी लोग उन्हें प्रणाम करते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में सौरभ ने कहा था- 'आज भी लोग मुझे नमस्ते करते हैं, दोनों हाथ जोड़कर ‘कृष्ण जी’ बुलाते हैं. ये जो भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव है, वो नहीं खत्म होता.'
ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2026: तनाव और चिंता से राहत दिलाती हैं श्रीकृष्ण द्वारा बताई गई गीता की ये सीख, Psychology भी मानती है असरदार