आज की ताजा खबर: सरबानंदा सोनोवाल ने असम बाढ़ के हालात पर अमित शाह से की बात

आज की ताजा खबर: सरबानंदा सोनोवाल ने असम बाढ़ के हालात पर अमित शाह से की बात

आज की ताजा खबर, 26 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने कहा, "मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था, जिन्होंने असम में बाढ़ की मौजूदा स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। मैं डिब्रूगढ़ के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं, जबकि एक अंतर-मंत्रालयी टीम स्थिति का आकलन करने के लिए असम पहुंच चुकी है। केंद्र ने राहत और पुनर्वास के लिए सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है।

करीब एक महीने तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के हटने के साथ ही NDMC ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है। प्रदर्शन स्थल को खाली कराया जा चुका है और वहां साफ-सफाई का काम जारी है. अधिकारियों की टीम पूरे इलाके को सामान्य स्थिति में लाने में जुटी हुई है।

जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शनिवार शाम दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश द्वार (एंट्री गेट) खोल दिए। इससे पहले सुरक्षा कारणों के चलते 18 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थीं।

केंद्र सरकार ने प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। शिक्षा मंत्रालय की कमान मिलने पर प्रल्हाद जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास को पूरा करते हुए इस जिम्मेदारी को पूरी विनम्रता और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने छात्रों को बधाई देते हुए इस जीत का जश्न मनाने के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क में एकत्र होने का आह्वान किया है।

उत्तर-पश्चिमी जर्मनी में शनिवार को एक छोटे निजी विमान के क्रैश होने से दो लोगों की मौत हो गई। विमान सीधे एक घर की छत पर गिरा। पुलिस के अनुसार, हादसा गैंडरकेसी नामक इलाके में हुआ, जो ओल्डेनबर्ग के पास है। विमान आवासीय क्षेत्र में एक घर की छत पर जोरदार टक्कर मारते हुए गिरा। विमान में सवार दोनों व्यक्ति ब्रेमेन के रहने वाले थे। उनकी उम्र 65 और 77 वर्ष बताई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई 2026 को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों के साथ बातचीत करेंगे। माय भारत के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए तैयार किया गया है जिसमें भारत के सीमावर्ती गांवों को राष्ट्र के पहले गांवों के रूप में माना जाता है और उन्हें विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार बनाया जाता है।

JUL 26, 2026 12:13 IST

सरबानंदा सोनोवाल ने असम बाढ़ के हालात पर अमित शाह से की बात

केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने कहा, "मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था, जिन्होंने असम में बाढ़ की मौजूदा स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। मैं डिब्रूगढ़ के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं, जबकि एक अंतर-मंत्रालयी टीम स्थिति का आकलन करने के लिए असम पहुंच चुकी है। केंद्र ने राहत और पुनर्वास के लिए सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है।

JUL 26, 2026 09:13 IST

Jantar Mantar पर सफाई अभियान, प्रदर्शन स्थल पूरी तरह खाली

करीब एक महीने तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के हटने के साथ ही NDMC ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है। प्रदर्शन स्थल को खाली कराया जा चुका है और वहां साफ-सफाई का काम जारी है. अधिकारियों की टीम पूरे इलाके को सामान्य स्थिति में लाने में जुटी हुई है।

JUL 26, 2026 09:11 IST

युवाओं का हित और उज्ज्वल भविष्य ही धर्मेंद्र प्रधान की शीर्ष प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा पद त्यागना इस बात का प्रमाण है कि युवाओं का हित और उज्ज्वल भविष्य ही उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देशभर में जारी विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से अपना इस्तीफा शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा।

JUL 26, 2026 08:20 IST

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश द्वार (एंट्री गेट) खोल दिए गए

जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शनिवार शाम दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश द्वार (एंट्री गेट) खोल दिए। इससे पहले सुरक्षा कारणों के चलते 18 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थीं।

JUL 26, 2026 08:16 IST

प्रधानमंत्री आज विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई 2026 को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों के साथ बातचीत करेंगे। माय भारत के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए तैयार किया गया है जिसमें भारत के सीमावर्ती गांवों को राष्ट्र के पहले गांवों के रूप में माना जाता है और उन्हें विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार बनाया जाता है।

विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 का आयोजन दो चरणों में 4 जून से 30 जून 2026 तक किया गया। इसमें लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट गांवों को शामिल किया गया। हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले 400 से अधिक युवा प्रतिभागियों का चयन एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीन लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

JUL 26, 2026 06:43 IST

जर्मनी में घर की छत पर गिरा विमान, दो लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिमी जर्मनी में शनिवार को एक छोटे निजी विमान के क्रैश होने से दो लोगों की मौत हो गई। विमान सीधे एक घर की छत पर गिरा। पुलिस के अनुसार, हादसा गैंडरकेसी नामक इलाके में हुआ, जो ओल्डेनबर्ग के पास है। विमान आवासीय क्षेत्र में एक घर की छत पर जोरदार टक्कर मारते हुए गिरा। विमान में सवार दोनों व्यक्ति ब्रेमेन के रहने वाले थे। उनकी उम्र 65 और 77 वर्ष बताई जा रही है।

JUL 26, 2026 06:42 IST

Kargil Vijay Diwas: इंडिया गेट से कारगिल पहुंची अनूठी श्रद्धांजलि यात्रा

कारगिल युद्ध के अमर शहीदों और भारतीय सेना के अदम्य साहस को समर्पित श्रद्धांजलि यात्रा शनिवार को अपने अंतिम और सबसे अहम पड़ाव पर पहुंच गई। कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर आज यह यात्रा कारगिल वॉर मेमोरियल पहुंचेगी, जहां वीर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

JUL 26, 2026 06:41 IST

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आज शिवसेना UBT में जश्न

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने छात्रों को बधाई देते हुए इस जीत का जश्न मनाने के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क में एकत्र होने का आह्वान किया है।

  • Hindi News
  • India