जेनिफर विंगेट ने अपनी ड्रीम वेडिंग की पहली झलक दिखाकर फैंस का दिल जीत लिया। पति विलियम इस्माइल संग शेयर किया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तलाक के 12 साल बाद जेनिफर विंगेट ने की शादी
- Published: 19 Jul 2026, 10:29 AM IST
- Last Updated: 19 Jul 2026, 10:29 AM IST
Jennifer Winget Wedding: जेनिफर विंगेट ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है। एक्ट्रेस ने सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इस्माइल से शादी कर ली है। शादी के बाद अब जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वेडिंग वीडियो शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। वीडियो में उन्होंने अपनी शादी के कई खास पल दिखाए हैं, जिन्हें देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
इंस्टाग्राम पर दिखाई शादी की झलक
जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनकी शादी के यादगार पल देखने को मिलते हैं। वीडियो की शुरुआत एक तस्वीर से होती है, जिसमें जेनिफर और विलियम हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, "Married."
इसके बाद चर्च में हुई शादी की रस्मों की झलक दिखाई गई है। वीडियो में दोनों चर्च से बाहर निकलते हुए दिखाई देते हैं, जहां मेहमान उन पर फूल बरसाकर नई जिंदगी की शुभकामनाएं देते हैं। वीडियो के आखिर में जेनिफर ने एक खास नोट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है, "Officially introducing you to my man, my husband, Will."
पति विलियम को किया किस

वीडियो में जेनिफर और विलियम एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे को किस करते दिखाई देते हैं। कपल की ये प्यारी केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कैप्शन में लिखी दिल की बात
शादी का वीडियो शेयर करते हुए जेनिफर ने लिखा,"And finally, our stars aligned." इस कैप्शन के साथ उन्होंने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत का ऐलान किया।
लंदन में हुई शादी

जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल ने लंदन में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है।
कौन हैं विलियम इस्माइल?
विलियम इस्माइल सिंगापुर के बिजनेसमैन हैं। वह MHC Digital Group में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है। इससे पहले वह UBS Investment Bank के साथ भी काम कर चुके हैं।
12 साल बाद की नई शुरुआत
