यूके में शादी के बाद जेनिफर विंगेट ने गोवा में विलियम संग खास जश्न मनाया। दोनों का रोमांटिक वीडियो वायरल है, जिसमें कई टीवी सितारे भी नजर आए।
जेनिफर विंगेट विलियम
- Published: 20 Sep 2026, 04:50 PM IST
- Last Updated: 20 Sep 2026, 04:08 PM IST
Jennifer Winget William Ishmael Wedding: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। जुलाई में ब्रिटेन में शादी के बाद अब उन्होंने पति विलियम के साथ गोवा में दोस्तों और करीबियों के बीच जश्न मनाया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
गोवा में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज
गोवा में हुए इस जश्न में जेनिफर और विलियम खूबसूरत कपड़ों में नजर आए। सामने आए एक वीडियो में दोनों साथ डांस करते दिख रहे हैं। एक वीडियो में जेनिफर पति विलियम को देसी डांस के स्टेप्स सिखाती नजर आईं।
एक दूसरे वीडियो में जेनिफर अपनी दोस्त जेनेलिया देशमुख को गले लगाती दिखीं। वहीं एक वीडियो में जेनिफर और विलियम एक-दूसरे को किस करते नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद दोस्तों ने दोनों के लिए खूब तालियां बजाईं।
ट्रेडिशनल लुक में दिखीं जेनिफर
इस खास मौके पर जेनिफर ने गहरे रंग का कढ़ाई वाला ब्लाउज, गुलाबी बांधनी लहंगा और मैचिंग दुपट्टा पहना था। उन्होंने पोल्की ज्वेलरी और मांग टीका भी लगाया था। खुले बालों में उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा था। विलियम हल्के नीले रंग के कुर्ते में नजर आए। दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं।
करण वाही समेत पहुंचे कई सितारे
जेनिफर के इस खास जश्न में उनके करीबी दोस्त करण वाही भी शामिल हुए। दोनों काफी समय से अच्छे दोस्त हैं और ‘दिल मिल गए’ और ‘रेजिंगहानी वर्सेज रेजिंगहानी’ जैसे शो में साथ काम कर चुके हैं। करण के अलावा रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, मंदिरा बेदी और शब्बीर अहलूवालिया भी जश्न में शामिल हुए। शादी से जुड़े सामने आए वीडियो में सभी साथ मस्ती और डांस करते नजर आए।
जुलाई में ब्रिटेन में हुई थी शादी
जेनिफर और विलियम ने 16 जुलाई को ब्रिटेन में एक निजी समारोह में शादी की थी। जेनिफर ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए थे। इनमें चर्च की शादी, शादी की रस्में और फोटोशूट की झलक देखने को मिली थी।
यह भी पढ़े- पिंक साड़ी में बेबी बंप कवर करती दिखीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, तस्वीरें वायरल