टीवी मसाला

  • Authored by: कविता
  • Updated Jul 17, 2026, 08:48 PM IST

Jennifer Winget Wedding First Video: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी नई जिंदगी में कदम रख चुकी हैं। जेनिफर ने दूसरी शादी कर ली। अब एक्ट्रेस की शादी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

Image

jennifer winget (photo credit- instagram )

Jennifer Winget Wedding First Video: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करती हैं। एक्ट्रेस ने बहुत ही कम अपनी निजी जिंदगी पर बात की है और अब एक्ट्रेस ने शादी भी काफी सीक्रेटली की है। दावा है कि जेनिफर विंगेट ने सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से एक निजी समारोह में शादी कर ली है। रिपोर्ट्स में दावा है कि जेनिफर और विलियम की शादी 16 जुलाई को हुई है। इन खबरों के बीच फैंस को जेनिफर की शादी से जुड़ी एक झलक का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। एक्ट्रेस की शादी का वीडियो सामने आ गया है। Anupamaa में खत्म हुआ पराग त्यागी का किरदार? एक्टर Rahil Azam ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जो हल्दी सेरेमनी का लगा। उस वीडियो में जेनिफर विंगेट तो नहीं दिखीं, लेकिन कहा गया कि वो वीडियो जेनिफर की हल्दी सेरेमनी का है, जिसके बाद से ही फैंस को जेनिफर के लुक का इंतजार था। इन सबके बीच, अब एक्ट्रेस का शादी से पहला वीडियो सामने आ गया है, जिसमें जेनिफर का दुल्हन लुक दिखा है। जेनिफर की शादी क्रिश्चियन तरीके से हुई है और अपनी शादी में एक्ट्रेस गाउन पहनकर दुल्हन बनी। सामने आए वीडियो में जेनिफर व्हाइट कलर का गाउन पहने हुए दिख रही है और उस ड्रेस के साथ एक वेल भी लगा है, जो माथे पर एक्ट्रेस को कंप्लीट कर रहा है। जेनिफर के ये वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को 18 साल बाद छोड़ेंगे Dilip Joshi? किरदार खत्म होने पर तोड़ी चुप्पी (Exclusive)

जेनिफर विंगेट की है दूसरी शादी

बता दें कि जेनिफर विंगेट की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई थीं। एक्ट्रेस की ये लव मैरिज थी। जेनिफर और करण की पहली मुलाकात सीरियस दिल मिल गए के सेट पर हुई थी और यहां पर दोनों की कम समय में दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, जेनिफर और करण की शादी लंबी नहीं चली। दावा है कि करण ने जेनिफर को धोखा दिया था। दोनों ने इसके बाद तलाक ले लिया। इसके बाद जेनिफर का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी अपने रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ी। अब वह अपनी नई जिंदगी में कदम रख चुकी हैं।

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Television

End of Article