जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए Vodafone Idea (Vi) ने 200 रुपए का नया Entertainment Pack लॉन्च किया है। इस प्लान में 20 OTT ऐप्स, 200 से ज्यादा Live TV चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और Unlimited 5G का फायदा मिलेगा।
वोडाफोन आइडिया (Vi) ने एक नया प्रीपेड एंटरटेनमेंट रिचार्ज पेश किया है, जिसमें एक ही रिचार्ज में OTT स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी देखने और मोबाइल डेटा की सुविधा मिलती है। 200 रुपये का नया Vi मूवीज और TV पैक 28 दिनों के लिए वैलिड है। इसमें 20 OTT प्लेटफ़ॉर्म, 200 से ज़्यादा लाइव TV चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G का एक्सेस शामिल है। Vi का कहना है कि इस नए पैक का उद्देश्य यूजर्स को अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन लेने की परेशानी से बचाना है। अब फिल्मों, वेब सीरीज, लाइव टीवी और क्षेत्रीय कंटेंट का मजा एक ही रिचार्ज में लिया जा सकेगा। आइए आपको बताते हैं कि Vi के इस प्लान में क्या-क्या फायदे और मिलेंगे:
Vi के 200 रुपए वाले प्लान में मिलेंगे ये फायदे
इस नए पैक की सबसे बड़ी खासियत इसका एंटरटेनमेंट बेनिफिट है। कंपनी के अनुसार यूजर्स को 20 OTT प्लेटफॉर्म और 200 से ज्यादा Live TV चैनलों का एक्सेस मिलेगा। इसमें फिल्मों, वेब सीरीज, न्यूज, स्पोर्ट्स, बच्चों के कार्यक्रम और कई क्षेत्रीय भाषाओं का कंटेंट शामिल है। कंटेंट लगभग 16 भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अलग-अलग राज्यों के यूजर्स को भी फायदा मिलेगा।
Vi के इस प्लान में 30GB हाई-स्पीड डेटा दिया गया है। साथ ही, जहां कंपनी की 5G सेवा उपलब्ध है और ग्राहक पात्र हैं, वहां Unlimited 5G का लाभ भी मिलेगा। आजकल कई लोग अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, जिससे हर महीने खर्च बढ़ जाता है। Vi का नया Entertainment Pack इसी समस्या को ध्यान में रखकर बनाया गया है। एक ही रिचार्ज में कई प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलने से यूजर्स का समय और पैसा दोनों बच सकते हैं। नए प्रीपेड पैक में JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, ShemarooMe, ManoramaMAX, FanCode, Playflix, Klikk, Atrangii, Chaupal, OTTplay Live, Pocket Films, YuppTV, Addatimes, Kanccha Lannka, TimesPlay, NextGTV और Vi Movies & TV के जरिए उपलब्ध दूसरी सेवाओं का एक्सेस शामिल है।
Jio के 200 रुपए वाले प्लान में मिलेंगे ये फायदे
Reliance Jio भी 200 रुपए का OTT Pass ऑफर करता है, जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में 30GB हाई-स्पीड डेटा, पात्र यूजर्स के लिए Unlimited 5G, 15 OTT ऐप्स का एक्सेस और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा मिलती है। यह एक ऐड-ऑन (Add-on) प्लान है, यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान होना जरूरी है।