टेलीकॉम कंपनियां Vi, Jio और Airtel मोबाइल रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ा सकती हैं। नेटवर्क विस्तार और 5G इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च की भरपाई के लिए यह ...और पढ़ें

Jio, Airtel और Vi यूजर्स की जेब पर पड़ेगा असर! बढ़ सकते हैं रिचार्ज प्लान के दाम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी Vodafone Idea यानी Vi, Reliance Jio या Bharti Airtel का सिम कार्ड यूज कर रहे हैं, तो आने वाले महीनों में मोबाइल रिचार्ज पर आपको और भी ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। जी हां, टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनियां नेटवर्क विस्तार और 5G इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च की भरपाई के चलते टैरिफ में बढ़ोतरी करने की प्लानिंग कर रही हैं। ऐसे में साल के आखिर तक रिचार्ज प्लान महंगे होने की संभावना काफी ज्यादा है।
इतना ही नहीं कुछ वक्त पहले Vodafone Idea के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने भी कहा था कि अगर टेलीकॉम कंपनियों को नेटवर्क की क्वालिटी बनाए रखनी है और भविष्य की तकनीकों में इन्वेस्टमेंट जारी रखना है, तो समय-समय पर टैरिफ में संशोधन जरूरी है। उनका ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब कंपनी अपने बड़े इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने की कोशिश में लगी हैं।
कितने महंगे हो सकते हैं प्लान्स
मीडिया रिपोर्ट्स और टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का कहना है कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अगले 3 से 4 महीनों के अंदर मोबाइल टैरिफ में करीब 12% से 15% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। अगर ये सही साबित हो जाता है, तो दिसंबर तक कई पॉपुलर प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पहले के मुकाबले महंगे हो सकते हैं।
पहले भी एक साथ बढ़े हैं प्लान्स
भारतीय टेलीकॉम मार्केट में पहले भी कई बार देखा गया है कि जब एक बड़ी कंपनी अपने रिचार्ज प्लान महंगे करती है, तो दूसरी कंपनियां भी कुछ वक्त के अंदर ही उसी दिशा में कदम उठाती हैं। पिछले टैरिफ संशोधनों के दौरान भी Vi, Jio और Airtel ने लगभग एक साथ अपनी कीमतें बढ़ा दी थी। इसलिए इस बार भी तीनों कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने की संभावना काफी ज्यादा है।
ARPU बढ़ाने पर कंपनियों का फोकस
टेलीकॉम कंपनियां इस वक्त ARPU यानी Average Revenue Per User बढ़ाने पर खास फोकस कर रही हैं। यह वो एवरेज अमाउंट है जो एक ग्राहक से हर महीने कंपनी को मिलता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में पर-यूजर कमाई अभी भी कई देशों की तुलना में कम है, जबकि 5G नेटवर्क तैयार करने और स्पेक्ट्रम खरीदने में कंपनियां हैवी इन्वेस्टमेंट कर चुकी हैं।
यही वजह है कि अब कंपनियां अपने इन्वेस्टमेंट की भरपाई और फ्यूचर में नेटवर्क बेहतर करने के लिए रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी को एक जरूरी कदम मान रही हैं।
यह भी पढ़ें- Vivo के 7,200 mAh बैटरी वाले फ्यूजन रेड 5G फोन की सेल आज से, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले