Aug 05, 2026 11:28 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
Independence Day ऑफर में Reliance Jio अपने 100Mbps वाले ब्रॉडबैंड प्लान पर 6000 रुपए की सीधी छूट का मौका दे रहा है। इसके साथ ही प्लान में 12+ OTT ऐप्स और 1000+ Live TV चैनलों का फायदा भी फ्री में दिया जा रहा है।

Jio यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, ₹6,000 सस्ता हुआ ब्रॉडबैंड प्लान, OTT भी फ्री
Independence Day से पहले Reliance Jio ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए बड़ा ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपने 15 महीने वाले 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत में सीधे 6,000 रुपए की कटौती कर दी है। पहले इस प्लान के लिए ग्राहकों को 16,000 रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब यही प्लान स्वतंत्रता सीमित समय के लिए यही प्लान 10,000 रुपए में मिल रहा है। यानी यूजर्स को सीधा 6,000 रुपए का फायदा मिलेगा। यह ऑफर फिलहाल MyJio ऐप पर दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी इसे Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस ऑफर को धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर रही है, इसलिए कुछ ग्राहकों को यह ऑफर बाद में भी दिखाई दे सकता है। ऐसे में अगर आप नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने या मौजूदा प्लान को लंबे समय के लिए रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
हर महीने के हिसाब से 400 रुपए की छूट
Jio Independence Day प्लान ऑफर के तहत अगर मासिक खर्च के हिसाब से देखें, तो पहले इस प्लान की प्रभावी कीमत करीब 1,066 रुपए प्रति महीना पड़ती थी। वहीं अब यह घटकर लगभग 666 रुपए प्रति महीना रह गई है। यानी हर महीने करीब 400 रुपए की बचत होगी।
Jio के इस प्लान के फायदे
कीमत कम होने के बावजूद प्लान के फायदे पहले जैसे ही रहेंगे। इसमें ग्राहकों को 100Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। यह स्पीड 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉलिंग, गेमिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसे कामों के लिए बेस्ट है।
सम्बंधित सुझाव
इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 12 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी दिया जा रहा है। इनमें JioHotstar, Sony LIV, ZEE5 समेत कई लोकप्रिय एंटरटेनमेंट ऐप्स शामिल हैं। ऐसे में अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।OTT के अलावा इस प्लान में 1000 से ज्यादा Live TV चैनल भी शामिल हैं। यूजर्स न्यूज, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, मूवी और रीजनल चैनलों का आनंद एक ही कनेक्शन पर ले सकते हैं।
हाल ही में Jio ने लॉन्च किए Home Plans
इस ऑफर से कुछ समय पहले Jio ने अपने Home Packs भी अपडेट किए थे। कंपनी ने TV, ब्रॉडबैंड और OTT सर्विस को एक साथ जोड़कर नए प्लान पेश किए थे। इनमें सिर्फ TV प्लान, सिर्फ ब्रॉडबैंड प्लान और Wi-Fi + TV + OTT वाले कॉम्बो प्लान शामिल हैं। टीवी पर फोकस करने वाले यूजर्स के लिए प्लान 400 रुपए प्रति महीने से शुरू होते हैं, जबकि सिर्फ़ ब्रॉडबैंड वाले प्लान 450 रुपए प्रति महीने से शुरू होते हैं। जो कस्टमर वाई-फ़ाई, टीवी और OTT सर्विस वाले प्लान चाहते हैं, वे 555 रुपए प्रति महीने से शुरू होने वाले प्लान चुन सकते हैं।
