Reliance Jio और Vodafone Idea दोनों ही दिग्गज टेलीकॉम ऑपरेटर्स 200 रुपये का प्रीपेड डेटा वाउचर ऑफर करते हैं। आइए जानते हैं कि किसके प्लान में क्या मिल ...और पढ़ें

Jio vs Vi किसका 200 रुपये वाला प्लान है बेहतर?

Jio vs Vi किसका 200 रुपये वाला प्लान है बेहतर? 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया (Vi) भारत के दो लीडिंग प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स हैं। दोनों के पास 200 रुपये की कीमत वाला एक प्रीपेड प्लान उपलब्ध है। जियो इसे पेश करने वाला पहला ऑपरेटर था। जियो ने 200 रुपये वाले प्लान को अपना OTT (ओवर-द-टॉप) पास कहा। जियो का OTT पास उन लोगों के लिए है जो 4G डेटा के साथ-साथ कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस चाहते हैं। ये एक डेटा वाउचर है। वोडाफोन आइडिया का 200 रुपये वाला प्लान भी ऐसा ही है। ये भी उन लोगों के लिए है जो OTT बेनिफिट्स चाहते हैं और साथ ही 4G डेटा भी चाहते हैं। दोनों ही डेटा वाउचर हैं। आइए इन प्लान्स पर नजर डालें और समझने की कोशिश करें कि इनमें क्या-क्या मिलता है और कौन सा बेहतर है।

Reliance Jio का 200 रुपये का डेटा वाउचर

रिलायंस जियो का 200 रुपये का डेटा वाउचर 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ये प्लान यूजर्स के लिए 30GB 4G डेटा बंडल करता है। इस डेटा वाउचर के साथ 16 OTT बेनेफिट्स बंडल्ड मिलते हैं - YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanccha Lannka, ETVWin, Chaupal, Hoichoi, FanCode, Times Play, Tarang Plus और JioTV। इस प्लान के साथ 1000 से ज्यादा लाइव TV चैनल्स भी बंडल्ड हैं। यूजर्स के लिए एक CinePolis ऑफर भी बंडल्ड है। यूजर्स को MyJio एप में कंपनी की तरफ से एक वाउचर मिलेगा और ये वाउचर 550 रुपये की मिनिमम पर्चेस वैल्यू और दो टिकट्स होने पर 150 रुपये की छूट देगा। इसके अलावा F&B पर 10% की छूट भी मिलेगी।

Vodafone Idea का 200 रुपये का डेटा वाउचर

वोडाफोन आइडिया का 200 रुपये वाला डेटा वाउचर भी 30GB डेटा के साथ आता है, साथ ही सिंगल रिचार्ज के जरिए अनलिमिटेड 5G भी ऑफर करता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। यूजर्स को इसमें इन OTT बेनेफिट्स तक एक्सेस मिलेगा: JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, ShemarooMe, ManoramaMAX, FanCode, Playflix, Klikk, Atrangii, Chaupal, OTTplay Live, Pocket Films, YuppTV, Addatimes, Kanccha Lannka, TimesPlay और NextGTV.

किसका प्लान है बेहतर?

Vi और जियो दोनों लगभग एक जैसे ही बेनेफिट्स ऑफर करते हैं। Vi के प्लान में यहां एकमात्र अंतर ये है कि यह अनलिमिटेड 5G एक्सेस भी प्रोवाइड करता है। अगर आप जियो के कस्टमर हैं, तो आपको इस प्लान के साथ ये सुविधा नहीं मिलती है। हालांकि, अगर आप पहले से ही जियो के 5G नेटवर्क पर हैं, तो आपको इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, जियो YouTube Premium और Prime Video का एक्सेस दे रहा है, जो Vi का प्लान ऑफर नहीं करता है। अगर ये आपके लिए एक डिसीजन-मेकर है, तो आपको जियो के प्लान के साथ जाना चाहिए।