दिल्ली लाठीचार्ज-हरियाणा में प्रोटेस्ट: गुरुग्राम में कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का-मुक्की, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में क्लास छोड़ सड़क पर उतरे स्टूडेंट: सिरसा में JJP का धरना - Hisar News
LIVE
दिल्ली लाठीचार्ज-हरियाणा में प्रोटेस्ट:गुरुग्राम में कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का-मुक्की, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में क्लास छोड़ सड़क पर उतरे स्टूडेंट: सिरसा में JJP का धरना
हिसार4 मिनट पहले
कॉपी लिंक
यमुनानगर में किसानों ने दिल्ली लाठी चार्ज के विरोध में रोष मार्च निकाला। वहीं, गुरुग्राम में एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला सिरसा में धरने पर बैठ गए है।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का हरियाणा में विरोध तेज हो गया है। विपक्षी दल और युवा संगठन सड़कों पर उतर रहे हैं। कई जिलों में धरने-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
गुरुग्राम में लघु सचिवालय में ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। इसे लेकर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसे लेकर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
उधर, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स क्लास छोड़कर रोष मार्च निकला रहे हैं। इसे देखते हुए यूनिवर्सिटी का सेकेंड गेट बंद कर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। थर्ड गेट से ही जांच के बाद एंट्री मिल रही है। सिरसा में JJP ने ताऊ देवीलाल की प्रतिमा के सामने धरना शुरू कर दिया है। यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन की कॉल पर काफी संख्या में लोग लघुसचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।
वहीं, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के बाद एनएसयूआई की अगुवाई में स्टूडेंट्स ने गेट के बाहर प्रदर्शन कर शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका।
लाठीचार्ज के विरोध में प्रोटेस्ट के कुछ PHOTOS…
दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में यमुनागर में रोष मार्च निकालते किसान।
फतेहाबाद में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के बाहर नारेबाजी करते और पुतला फूंकते एनएसयूआई के पदाधिकारी।
सिरसा के ताऊ देवीलाल पार्क में जंतर मंतर बैनर के तले धरने पर बैठे शहरवासी और दिग्विजय चौटाला।
बुधवार को कांग्रेस ने पंचकूला में बीजेपी कार्यालय घेरा था
बुधवार को भी हरियाणा में बड़े स्तर पर युवाओं और विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया था। पंचकूला में कांग्रेस नेताओं और वर्करों ने भाजपा कार्यालय पंचकमल का घेराव किया था। यहां करीब आधे घंटे तक जमकर नारेबाजी की थी। सिरसा विधायक गोकुल सेतिया और पंचकूला विधायक चंद्रमोहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
वहीं, यमुनानगर में कांग्रेसियों ने पीएम मोदी के पुतले को लाठी-चप्पलों से पीटा और फिर आग के हवाले कर दिया था। भिवानी में कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई थी।
CJP आंदोलन में कूदे बड़े हरियाणवी चेहरे:जाजी लाठर बोले-अब चुप नहीं बैठेंगे, चाहे लिखना छूट जाए; बैंय्यापुरिया बोले-मैं PM का स्पेशल नहीं
गुरुग्राम-मेदांता में 600 जवानों की सिक्योरिटी में सोनम वांगचुक:बोले-भरोसा मिले तो आज ही अनशन खत्म, नड्डा ने कहा-आपकी चिट्ठी मिली, चर्चा कर रहे
हरियाणा में प्रोटेस्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
.
लाइव अपडेट्स
6 मिनट पहले
कॉपी लिंक
गुरुग्राम में ज्ञापन देने आए कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
गुरुग्राम में लघु सचिवालय में ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। इसे लेकर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई।
8 मिनट पहले
कॉपी लिंक
हिसार में शाम सात बजे निकाला जाएगा कैंडल मार्च
16 मिनट पहले
कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र में क्लास छोड़ प्रदर्शन करते छात्र
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स क्लास छोड़कर रोष मार्च निकला रहे हैं। वे नेहरू लाइब्रेरी से थर्ड गेट तक रोष प्रदर्शन करते चल रहे हैं।
38 मिनट पहले
कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करतीं छात्राएं
47 मिनट पहले
कॉपी लिंक
यमुनानगर में कैसा चल रहा प्रदर्शन, भास्कर रिपोर्टर अजय बता रहे
49 मिनट पहले
कॉपी लिंक
फतेहाबाद में सरकार के खिलाफ नारे लगाते कांग्रेसी
फतेहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में फतेहाबाद से विधायक बलवान दौलतपुरिया, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
55 मिनट पहले
कॉपी लिंक
यमुनानगर में किसान नेता बोले- शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए
भाकियू टिकैत जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि हमारे बेटे और छात्र-छात्राओं पर बड़ी बर्बरतापूर्ण लाठियां बरसाईं। शर्म आनी चाहिए उन पुलिस अधिकारियों को जिन्होंने हमारी बेटियों के वस्त्रों को भी हाथ लगाया। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए। क्या चाहता है ऐसा शिक्षा मंत्री? क्या बच्चों का खून बहाना चाहता है? हम इसके विरोध में आज यमुनानगर में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन देंगे।
59 मिनट पहले
कॉपी लिंक
भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष ने सरकार को चेताया
भाकियू चढूंनी के जिलाध्यक्ष संजू ने कहा कि आज जो दिल्ली के जंतर-मंतर पर हमारे बच्चों पर लाठियां बरसाई गईं, सिर फोड़े गए, उसके विरोध में और उनके समर्थन में आज पैदल मार्च यमुनानगर में सर्व समाज द्वारा किया जा रहा है। हम सरकार को चेताने का काम कर रहे हैं कि मान जाए, नहीं तो आज पूरा समाज, बच्चा-बच्चा सड़कों पर होगा और इस सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।"
05:54 AM23 जुलाई 2026
कॉपी लिंक
किसानों ने लगाए भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे
किसान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो। भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे है।
05:47 AM23 जुलाई 2026
कॉपी लिंक
यमुनानगर में किसानों रोष मार्च शुरू किया
यमुनानगर में किसान कन्हैया साहिब चौंक पर इकठा हुए और यहां से पैदल रोष मार्च निकलते हुए लघु सचिवालय जा रहे हैं।
खबरें और भी हैं...
सोनीपत में 18 अगस्त को नशा मुक्ति की शपथ: सभी सरकारी व निजी संस्थानों में होगा कार्यक्रम; DC ने बैठक में की तैयारियों पर चर्चा
कॉपी लिंक
शेयर
नारनौल-एनकाउंटर में घायल इनामी बदमाश का प्लास्टर ड्रामा: पहाड़ी से गिरकर फ्रैक्चर बताया, पुलिस कर्मियों को कंधे पर कोर्ट पहुंचा; 5वें दिन नॉर्मल चलता दिखा
0:38
कॉपी लिंक
शेयर
सिरसा में दिग्विजय चौटाला का अनिश्चितकालीन धरना शुरू: स्टूडेंट्स का समर्थन, बोले- अब चुप नहीं बैठेंगे; बेटी मांगती है जवाब
1:31
कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम-मेदांता में 600 जवानों की सिक्योरिटी में सोनम वांगचुक: बोले-भरोसा मिले तो आज ही अनशन खत्म, नड्डा ने कहा-आपकी चिट्ठी मिली, चर्चा कर रहे