Aug 29, 2026 02:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, रांचीा, हिन्दुस्तान ब्यूरो

Follow us on Google News

share

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 11वीं-13वीं संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में चयनित दो अभ्यर्थियों सुनील दास और आर्यन की नियुक्ति रद्द कर दी गई है।

exam

परीक्षा

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 11वीं-13वीं संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में चयनित दो अभ्यर्थियों सुनील दास और आर्यन की नियुक्ति की अनुशंसा रद्द कर दी गई है। दोनों अभ्यर्थियों का चयन राज्य प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) के पद पर हुआ था। जेपीएससी प्रकरण में सीआईडी जांच शुरू होने के बाद कार्मिक विभाग ने यह निर्णय लिया है। दोनों अभ्यर्थियों को शैक्षणिक, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए बार-बार मौका दिया गया, बावजूद इसके वे उपस्थित नहीं हुए। इसी के मद्देनज़र विभाग ने यह कार्रवाई की।

कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, लगातार अनुपस्थित रहने और विभाग को कोई ठोस सूचना नहीं देने के कारण कार्मिक विभाग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा नियमावली 2021 का हवाला दिया है। इस नियम के अंतर्गत पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद प्रमाण पत्रों का सत्यापन न कराने के आधार पर दोनों अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया गया।

जेपीएससी चेयरमैन व सदस्यों के बीच विवाद में लटका था परिणाम

जेपीएससी परीक्षाओं में अनियमितता की जांच कर रहे सीआईडी के समक्ष यह बात सामने आयी है कि जेपीएससी में आपसी मनमुटाव के कारण परीक्षा परिणाम जारी करने में देरी होती थी। टीडीपीएल कंपनी के निदेशक रामबीर सिंह ने बताया कि जेपीएससी के सदस्य डॉ जमाल अहमद, पूर्व परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता से सख्त नाराज रहते थे। इसी नाराजगी की वजह से वे कई बार आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं के परिणामों पर हस्ताक्षर करने से मना कर देते थे।

रामबीर सिंह के बयान के अनुसार, हजारीबाग क्षेत्र के अभ्यर्थियों के चयन में डॉ जमाल अहमद का काफी प्रभाव था। हालांकि, परीक्षा में कोडिंग प्रणाली लागू होने के कारण उनके कई मनपसंद अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो सका। विवाद की मुख्य वजह श्वेता कुमारी गुप्ता का स्थानांतरण के बाद भी आयोग में लगातार बने रहना था। डॉ जमाल अहमद सहित कुछ अन्य सदस्य इस बात से नाराज थे कि ट्रांसफर के बावजूद श्वेता गुप्ता आयोग में कार्य कर रही हैं, जिसके विरोध स्वरूप वे रिजल्ट पर हस्ताक्षर नहीं करते थे। ऐसे में सभी की नाराजगी एल ख्यांग्ते से भी रहती थी।

ओएमआर शीट में हेरफेर की जानकारी श्वेता को पहले से थी: सीआईडी को दिए बयान में रामबीर सिंह ने यह भी दावा किया कि एसीएफ, एफआरओ इंटरव्यू और 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा के दौरान हो रही धांधली की पूरी जानकारी श्वेता कुमारी गुप्ता को पहले से थी। ओएमआर शीट के मूल्यांकन से पहले ही व्हाट्सएप के जरिए टीडीपीएल कर्मचारियों उस्मान और पीके सिंह के साथ जानकारी साझा की गई थी, ताकि ओएमआर शीट और ओएसएम में हेरफेर किया जा सके।

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।

विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।

विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें

See Less