देश भर में मानसून अपने चरम पर पहुंच चुका है. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने का अनुमान है. मंगलवार को 25 राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है.
देश भर में मानसून अपने चरम पर पहुंच चुका है. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने का अनुमान है. मंगलवार को 25 राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/06/25/rainfall-2026-06-25-19-02-56.jpg)
सांकेतिक तस्वीर Photograph: (ANI)
देशभर में हो मानसून अपने चरम पर है. कई जगहों पर झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने कल के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, मंगलवार को करीब 25 राज्यों में बरसात के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने चेतावनी दी है. आने वाले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और इससे सटे गंगा के मैदानी क्षेत्र वाले पश्चिम बंगाल से होने हुए मानसून उत्तर-पश्चिम की ओर से बढ़ने वाला है. आइए जानते हैं कि देशभर में कल यानी मंगलवार को कैसा मौसम रहने वाला है.
दिल्ली में होगी मूसलाधार बारिश
दिल्ली में कल दोबारा से मूसलाधार बरसात होने की संभावना बनी हुई है. यहां पर काले बादलों के साथ तूफानी हवाएं चलने की अनुमान बताया जा रहा है. इस दौरान हवा की रफ्तार 60 Kmph तक पहुंचने की उम्मीद है. राजधानी में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 28 डिग्री तक रहने के आसार बने हुए हैं.
यूपी में मौमस का हाल
यूपी में वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, कानपुर, झांसी, इटावा, सोनभद्र, बिजनौर, ललितपुर, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में बारिश की रफ्तार बनी रहेगी. यहां पर लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है. राजधानी लखनऊ में तापमान 31/27 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है. यहां भी बरसात की आशंका है.
बिहार का मौसम
बिहार के लखीसराय, मधुबनी, भागलपुर, किशनगंज, पूर्णिया, बेगूसराय, वैशाली, जहानाबाद, सिवान, दरभंगा और बक्सर में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच हवा की रफ्तार 50 Kmph तक पहुंच सकती है. कल पटना का तापमान 33/28 डिग्री रहने का अनुमान है.
मध्य प्रदेश में तेज बारिश
वहीं मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर, उज्जैन (Ujjain), धार, दतिया, खंडवा, मंडला, रतलाम, अलीराजपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, शिवपुरी, सीधी ओर खरगोन में बरसात का होने की संभावना है. इस बीच भोपाल में कल 27/24 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है.