113

Image Credit : chatgpt
25 जुलाई 2026 का राशिफल
25 July 2026 Ka Rashifal: 25 जुलाई 2026 शनिवार को देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन से अगले चार महीनों तक विवाह आदि शुभ कार्य नहीं होंगे। शनिवार को ब्रह्म, इंद्र नाम के 2 शुभ और मूसल नाम का एक शुभ योग दिन भर रहेगा। ग्रहों की स्थिति पहले जैसी रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
213
Image Credit : Getty
मेष राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज अपनी काबिलियत दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। हालांकि नौकरी को लेकर मन में चिंता रह सकती है और परिवार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। दूसरों की कमियां ढूंढने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।
313
Image Credit : Getty
वृषभ राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
परिवार के लोगों की सलाह मानकर काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सुबह अटके हुए कामों को लेकर परेशानी हो सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति संभल जाएगी। नौकरी के साथ कोई छोटा कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। जरूरी कामों में देरी न करें।
413
Image Credit : Getty
मिथुन राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
513
Image Credit : Getty
कर्क राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा का दबाव परेशान करेगा और विदेश यात्रा में भी अड़चन आ सकती है। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए मन की बात खुलकर कहें। सेहत और खान-पान में लापरवाही न करें।
613
Image Credit : Getty
सिंह राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। सरकारी विभाग से जुड़े कामों में फायदा मिल सकता है और विरोधियों की स्थिति कमजोर रहेगी। घर-परिवार में वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हालांकि अपच की समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें और विवादों से दूर रहें।
713
Image Credit : Getty
कन्या राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। कमाई के नए साधन भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए कारोबारी संपर्क बनेंगे। परिवार का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
813
Image Credit : Getty
तुला राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
कामकाज में सहयोगियों के साथ मिलकर चलना जरूरी होगा। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है और मार्केटिंग से जुड़े कामों में लाभ होगा। अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी और धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
913
Image Credit : Getty
वृश्चिक राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नौकरी में आय बढ़ने की संभावना है। परिवार में शांति रहेगी और कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है। हालांकि किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें। खुद की कमियों पर विचार करने से फायदा होगा। समझदार और अनुभवी लोगों से बने संबंध आगे चलकर लाभ देंगे।
1013
Image Credit : Getty
धनु राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज बड़ी जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। सुबह के समय मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन दोपहर बाद हालात बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी सोच में नएपन की झलक दिखेगी, हालांकि रोज की दिनचर्या कुछ बोरिंग लग सकती है।
1113
Image Credit : Getty
मकर राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
प्रेमी के सामने अपने दिल की बात रखने के लिए दिन अच्छा है। घर में खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन कारोबार से होने वाली आय उम्मीद से कम रह सकती है। लंबी दूरी की यात्रा परेशानी दे सकती है। बच्चों पर अपनी इच्छाएं थोपने से बचें और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।
1213
Image Credit : Getty
कुंभ राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। आज नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी और निजी जीवन की पुरानी परेशानियां कम होंगी। पेट से जुड़ी समस्या और एसिडिटी से सावधान रहें।
1313
Image Credit : Getty
मीन राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज व्यापारिक सौदों से अच्छा फायदा मिल सकता है। पुरानी उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी और सभी जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। हालांकि प्रेम संबंधों में आप जरूरत से ज्यादा भावुक हो सकते हैं, इसलिए भावनाओं में बहकर फैसला न लें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.