Mon, 10 Aug 2026 11:03 AM IST
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 10 Aug 2026 11:03 AM IST
सार
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सुबह दो संकल्पों के साथ कांवड हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई। उन्होंने एक साल पहले भी पैदल कांवड़ यात्रा की थी। आज फिर नए सकंल्प के साथ वह आगे बढ़ीं।
विज्ञापन
रेखा आर्या ने उठाई कांवड़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने आज हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने का मौका मिले इस कामना के साथ उन्होंने कांवड़ उठाई है। वह 22 किलोमीटर दूरी तय करने के लिए ऋषिकेश रवाना हुईं। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज समेत कई साधु संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
सबसे पहले मंत्री रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा को नमन किया। विधि विधान के साथ गंगा पूजन किया और जयघोष के साथ हरकी पैड़ी से पैदल रवाना हुईं। कांवड़ यात्रा में कई खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। भोले के भक्ति गीतों पर कांवड़ यात्रा सुबह सवेरे हरकी पैड़ी से प्रस्थान कर गई।
विज्ञापन
यात्रा से पहले खेल मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के साथ हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा का पूजन अर्चन किया और देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। वह ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगी। उनकी दो महत्वपूर्ण संकल्प हैं, जिनमें पहला संकल्प वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की सफल मेजबानी भारत को मिले और उसका सफल आयोजन हो। दूसरा संकल्प भारत को खेलों के क्षेत्र में विश्व की खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का है। रेखा आर्य ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से उनके दोनों संकल्प अवश्य पूरे होंगे।
विज्ञापन
भगवामय हुई धर्मनगरी: कांवड़ यात्रा में पीछे छूटा नाम, आस्था पथ पर सिर्फ भोला, तीन करोड़ से ज्यादा ने भरा जल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.