Kapil Mishra on UCC: देशभर में यूसीसी को लेकर चर्चाएं तेज हो रहीं हैं। ऐसे में दिल्ली में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड लागू होगा या नहीं, इसे लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने जवाब दिया है।

Kapil Mishra on UCC

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने UCC पर दिया बयान।

  • Published: 15 Sep 2026, 11:32 AM IST
  • Last Updated: 15 Sep 2026, 11:47 AM IST

Kapil Mishra on UCC: देश में एक बार फिर से 'समान नागरिक संहिता' (Uniform Civil Code - UCC) को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देशहित में नीतिगत स्पष्टता दिए जाने के बाद, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  कपील मिश्रा के बयान से यह सुनिश्चित हो गया है कि दिल्ली में भी अब इस बहुप्रतीक्षित कानून के क्रियान्वयन की जमीन तेजी से तैयार की जा रही है।  

केंद्रीय गृह मंत्री के बयानों और पार्टी के वैचारिक एजेंडे को पुरजोर तरीके से आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा,"देखिए, बिल्कुल, निश्चित रूप से, और यह आदरणीय गृह मंत्री की घोषणा भी है, और भारतीय जनता पार्टी का संकल्प भी है। हमने देखा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार चल रही है और एक-एक करके, भारत की जनता और भारत के साथ जो भी संकल्प लिए गए थे, वे सभी पूरे किए जा रहे हैं।" 

कपिल मिश्रा ने यह बयान दिल्ली हाई कोर्ट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया है। कपिल मिश्रा के इस बयान से स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने और वैचारिक रूप से अहम वादों को अमलीजामा पहनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अनुच्छेद 370 के खत्म होने और 3 तलाक जैसे मुद्दों के बाद अब UCC को लेकर सरकार का आत्मविश्वास अपने चरम पर है।   

Delhi: On Union Home Minister Amit Shah's statement about implementing the Uniform Civil Code, Minister Kapil Mishra says, "Look, absolutely, definitely, and this is also the announcement of the respected Home Minister, and it is also the resolve of the Bharatiya Janata Party. We… pic.twitter.com/TeOrnvJQum

— IANS (@ians_india) September 14, 2026

यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड एक बड़ा संकल्प-कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजधानी होने के नाते दिल्ली इस बड़े बदलाव से अछूती नहीं रह सकती। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि," उनमें से यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड एक बड़ा संकल्प है, जिसके लिए बार-बार घोषणाएं की गई हैं,

और निश्चित रूप से, दिल्ली भी उनमें शामिल है, इसलिए UCC का दिल्ली में भी आना तय है।" दिल्ली में अलग-अलग संस्कृति, वर्ग और समुदायों के लोग रहते हैं, ऐसे में एक देश-एक कानून की तर्ज पर सभी नागरिकों के लिए समान विधिक व्यवस्था होना समय की मांग भी है और शासन प्रणाली की एकरूपता के लिए जरूरी भी।  

कपिल मिश्रा के इस बयान से स्पष्ट होता है कि आने वाले समय में  दिल्ली की सियासत में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड एक सबसे बड़ा वैचारिक और चुनावी केंद्र बनेगा। लेकिन अब देखने वाली बात यह है कि सरकार इस दिशा में औपचारिक कदम कब और किस रूप में बढ़ाती है, लेकिन इतना तय है कि UCC
अब केवल कागजी घोषणा नहीं, बल्कि धरातल पर उतरने वाला अगला बड़ा राष्ट्रीय कदम बनने की राह पर है। 

Uniform Civil Code में मुसलमानों को निशाना नहीं बनाया जा रहा, ये सभी के लिए है
दर्द उन लोगों के पेट में है जो मुसलमानों का ठेका लेकर घूमते हैं, UCC लागू होने से उनकी ठेकेदारी बंद हो जाएगी
हैदराबाद में भी UCC लागू होगा, Owaisi साहब देखते जाएं pic.twitter.com/ROeeZGN1Tu

— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) September 14, 2026

UCC क्या है ?

 UCC यानी समान नागरिक संहिता एक ऐसा प्रस्तावित कानून है, जिसका उद्देश्य भारत के सभी नागरिकों के लिए धर्म, जाति या लिंग के भेद बिना विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेने और संपत्ति के उत्तराधिकार जैसे व्यक्तिगत मामलों में एक समान नियम लागू करना है। 

UCC की  विशेषताएं क्या है ?

  • एक समान कानून: इसके लागू होने पर हर धर्म के लोगों के लिए पर्सनल लॉ (जैसे हिंदू मैरिज एक्ट या मुस्लिम पर्सनल लॉ) खत्म हो जाएंगे और सभी नागरिकों पर एक ही कानून लागू होगा। 
  • लैंगिक समानता: इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संपत्ति और अधिकारों के मामले में समान और निष्पक्ष न्याय दिलाना है।  
  • कानूनी सरलीकरण: अदालत और प्रशासन में नागरिकों के व्यक्तिगत मामलों से जुड़ा कन्फ्यूजन कम होता है और कानूनी प्रक्रिया आसान बनती है।