ऐसा लग रहा है कि घरेलू टेक ब्रांड Karbonn भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की तैयारी कर रहा है। ऑफिशियल ...और पढ़ें

Karbonn ZenZ Pro जल्द हो सकता है लॉन्च।

Karbonn ZenZ Pro जल्द हो सकता है लॉन्च। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Karbonn एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में वापसी करने की तैयारी में दिख रहा है। हालांकि इस घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन फॉर्मल अनाउंसमेंट से पहले 'Karbonn ZenZ Pro' नाम का एक नया Karbonn स्मार्टफोन Geekbench पर स्पॉट किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर हैंडसेट को कई अलग-अलग स्कोर्स के साथ लिस्ट किया गया है, लेकिन इसके कोर स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे ही हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 6GB रैम और एक ऑक्टा-कोर MediaTek चिपसेट मिलेगा।

Karbonn ZenZ Pro Geekbench पर हुआ स्पॉट

Karbonn ZenZ Pro अब Geekbench पर सामने आ गया है, जिससे इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कई संकेत मिले हैं। बेंचमार्क टेस्टिंग में इस फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 422 तक और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,525 तक का स्कोर हासिल किया है।

Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, Karbonn ZenZ Pro आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 OS पर चलेगा और इसमें कम से कम 6GB रैम मिलेगा। हालांकि लॉन्च के समय दूसरे वेरिएंट्स भी पेश किए जा सकते हैं। लिस्टिंग में फोन को MediaTek MT6769V/CB ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ दिखाया गया है, जिसमें 2.00GHz पर क्लॉक्ड दो कोर्स और 1.70GHz पर क्लॉक्ड छह कोर्स शामिल हैं। इन सभी डिटेल्स से साफ संकेत मिलता है कि ये अपकमिंग फोन MediaTek Helio G70 SoC पर काम करेगा। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G52 MC2 GPU दिया गया है।

Karbonn ZenZ Pro

Geekbench पर Karbonn ZenZ Pro का दिखना इस बात की तरफ मजबूती से इशारा करता है कि Karbonn भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कमबैक करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि होने तक इन जानकारियों पर पूरी तरह भरोसा करने से बचना चाहिए।

ये घरेलू ब्रांड एंट्री-लेवल फीचर फोन्स, स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, स्मार्ट टीवी और मोबाइल एक्सेसरीज जैसे प्रोडक्ट्स बेचता है। Karbonn की शुरुआत साल 2009 में नई दिल्ली स्थित Jaina Group और बेंगलुरु स्थित UTL Group के जॉइंट वेंचर के तौर पर हुई थी और इसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है।

बजट स्मार्टफोन मार्केट में Karbonn की वापसी से इस सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा हो सकता है। Fire-Boltt पहले ही अपने नए 'Boltt' ब्रांड के साथ इस सेगमेंट में कदम रख चुका है, जबकि ऑडियो ब्रांड Mivi भी कथित तौर पर अपने पहले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।