Updated On: Jul 16, 2026 | 09:07 PM IST

विज्ञापन

सार

KEA VAO Vacancy : कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने राजस्व विभाग में ग्राम प्रशासनिक अधिकारी (VAO) के 572 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

KEA has invited applications for 572 Village Administrative Officer posts in Karnataka, with the last date to apply being July 30, 2026.

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (फोटो - गूगल इमेज)

विस्तार

KEA VAO Jobs : कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक सरकार के राजस्व विभाग में ग्राम प्रशासनिक अधिकारी (Village Administrative Officer-VAO) यानी ग्राम लेखाकार के 572 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तय की गई है।

कुल 572 रिक्तियों में 505 पद सामान्य और आरपीसी (रीजनल कैडर) श्रेणी के लिए हैं, जबकि 67 पद कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। सबसे अधिक 50-50 पद तुमकुरु और मंड्या जिलों में हैं, जबकि मैसूरु में 45 और बेलगावी में 48 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

कर्नाटक में ग्राम प्रशासनिक अधिकारी के 572 पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कर्नाटक सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। सीबीएसई, आईसीएसई, राज्य बोर्ड, एनआईओएस सीनियर सेकेंडरी, दो वर्षीय आईटीआई के साथ निर्धारित विषयों की योग्यता और मान्यता प्राप्त तीन वर्षीय डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 40 वर्ष, 2ए, 2बी, 3ए और 3बी वर्ग के लिए 43 वर्ष तथा एससी, एसटी और श्रेणी-1 के उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया में ओएमआर आधारित ऑफलाइन लिखित परीक्षा, जरूरत पड़ने पर कन्नड़ भाषा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 1450 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

12वीं पास उम्मीदवार 30 जुलाई तक आवेदन करें

चयनित उम्मीदवारों को 34,100 रुपये से 67,600 रुपये प्रतिमाह वेतनमान मिलेगा। साथ ही राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) का लाभ और दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि लागू होगी। आवेदन शुल्क सामान्य, 2ए, 2बी, 3ए और 3बी वर्ग के लिए 750 रुपये, एससी, एसटी, श्रेणी-1, पूर्व सैनिक और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को KEA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा, आवेदन फॉर्म भरना होगा, केवल एक जिले का चयन करना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद ऑनलाइन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

Follow Navbharatlive whatsapp