'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन 10 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस बार शो नई थीम 'इस बार... सोचना पड़ेगा' के साथ लौट रहा है, जिसमें तेज़ी से जवाब देने के बजाय समझदारी और रणनीति पर जोर दिया जाएगा।
Kaun Banega Crorepati Season 18 / Image Source : SCREENGRAB
Modified Date: July 24, 2026 / 11:04 pm IST
Published Date: July 24, 2026 10:58 pm IST
HIGHLIGHTS
- KBC 18 की शूटिंग 1 अगस्त 2026 से मुंबई फिल्म सिटी में शुरू होगी।
- शो 10 अगस्त 2026 से सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा।
- इस सीजन की नई थीम है- 'इस बार... सोचना पड़ेगा'।
एंटरटेनमेंट डेस्क : Kaun Banega Crorepati Season 18 : टेलीविजन का सबसे पसंदीदा क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) अपने 18वें सीजन के साथ धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी बुलंद आवाज में हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते नजर आएंगे। शो की शूटिंग 1 अगस्त 2026 से मुंबई के फिल्म सिटी में शुरू होने जा रही है। इस बार KBC नए फ्लेवर और नई थीम ‘इस बार… सोचना पड़ेगा’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है।
गोल्फ और जिंदगी की तुलना करते नजर आए
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा जारी नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन गोल्फ कोर्स में गोल्फ और जिंदगी की तुलना करते नजर आते हैं। प्रोमो में बिग बी कहते हैं, “बचपन में हमें सिखाया गया था कि जो पहले जवाब दे, सबसे सही वही है। लेकिन जिंदगी में कई बार पहला जवाब ही सही नहीं होता। तो इस बार KBC में, जवाब देने से पहले खुद को जरा रोकना पड़ेगा… इस बार सोचना पड़ेगा।”
10 अगस्त 2026 से लाइव होगा शो
इस सीजन में केवल तेजी से जवाब देने के बजाय धैर्य, रणनीति और समझदारी से निर्णय लेने पर खास जोर दिया जाएगा। Kaun Banega Crorepati 18वें सीजन का प्रीमियर 10 अगस्त 2026 से होगा, जिसे हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे सोनी टीवी और ‘Sony LIV’ ऐप पर देखा जा सकेगा। KBC 18 अपनी नई थीम के साथ ज्ञान और बुद्धिमत्ता की कसौटी को एक कदम और आगे ले जाने वाला है।
ये भी पढ़ें
- Jagadguru Raghavdevacharya On CJP Protest : छात्र आंदोलन पर जगद्गुरु का बड़ा बयान! बोले- आंदोलन करो, लेकिन भगवान राम और राम मंदिर को बीच में मत लाओ
- Malaika Arora Reaction On Khesari Lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार के VIDEO पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा! कुत्ते के साथ हुई हरकत देख बोलीं- ‘ये आदमी आखिर है कौन?’
- Himachal Pradesh 13 Dead In Landslide : पर्यटकों की गाड़ी पर आ गिरा सैकड़ों टन वजनी पहाड़! तस्वीरें देखकर कांप जाएगी रूह, एक साथ दर्जनभर से ज्यादा मौतों से पसरा मातम
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
Web Title: KBC 18: Amitabh Bachchan Reveals New Twist Ahead of Season Premiere
People also search for
advertisement will close in 10 seconds ×