CEE Kerala ने KEAM 2026 इंजीनियरिंग राउंड-2 और आर्किटेक्चर प्रथम चरण सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार 24 जुलाई तक फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
KEAM 2026 Round 2 Seat Allotment Result
- Published: 20 Jul 2026, 03:58 PM IST
- Last Updated: 20 Jul 2026, 03:58 PM IST
केरल में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। कमिश्नर फॉर एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) केरल ने KEAM 2026 के बीटेक राउंड-2 सीट अलॉटमेंट और आर्किटेक्चर के प्रथम चरण के सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर दिए हैं। काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं और एडमिशन की अगली प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
KEAM 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम तिथि
राउंड-2 इंजीनियरिंग सीट अलॉटमेंट 20 जुलाई 2026
आर्किटेक्चर प्रथम चरण अलॉटमेंट 20 जुलाई 2026
ऑनलाइन फीस भुगतान शुरू 20 जुलाई 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026, दोपहर 3 बजे तक
कॉलेज में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026, शाम 4 बजे तक
ऐसे चेक करें KEAM 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
- CEE Kerala की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- KEAM 2026 Candidate Portal पर क्लिक करें।
- आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- Round 2 Engineering Seat Allotment लिंक खोलें।
- अलॉटमेंट रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
- Allotment Memo और Data Sheet का प्रिंट निकाल लें।
सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
जिन उम्मीदवारों को नई सीट आवंटित हुई है, उन्हें 20 से 24 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। वहीं, जिन छात्रों को पहले चरण की तुलना में बेहतर कॉलेज या ब्रांच मिली है, उन्हें निर्धारित अंतर राशि (यदि लागू हो) का भुगतान करना होगा। इसके अलावा कॉलेज में प्रवेश के समय संस्थान द्वारा निर्धारित शुल्क भी अलग से जमा करना होगा।
फीस नहीं भरी तो रद्द हो जाएगी सीट
CEE Kerala ने स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा तक फीस जमा नहीं करेंगे या आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट नहीं करेंगे, उनकी सीट स्वतः निरस्त कर दी जाएगी और वे आगे की प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।
एडमिशन के समय साथ रखें ये दस्तावेज
- Allotment Memo की प्रिंटेड कॉपी
- Data Sheet की प्रिंटेड कॉपी
- KEAM 2026 प्रॉस्पेक्टस में बताए गए आवश्यक प्रमाण पत्र
कॉलेज द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे Allotment Memo की कॉपी सुरक्षित रखें, क्योंकि बाद में इसे दोबारा डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।