Aug 27, 2026 11:12 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Toxic Box Office Collection: यश की टॉक्सिक की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ही काफी धीमी पड़ गई है। फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले 64 पर्सेंट की गिरावट आई है। फिल्म आज दूसरे दिन 40 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। 

Yash KGF 2 vs Toxic

केजीएफ 2 के आंकड़े से काफी दूर यश की टॉक्सिक

सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक (Toxic) का बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ही हाल बेहाल हो गया। यश की फिल्म 27 अगस्त को 40 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। अब कल यानी शुक्रवार को फिल्म की कमाई में उछाल आएगा या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा। आइए जानते हैं यश की टॉक्सिक की कमाई में कितनी आई गिरावट?

टॉक्सिक का आज कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल?

sacnilk.com के मुताबिक, आज फिल्म ने 36.40 करोड़ (नेट) की कमाई की है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 164.50 करोड़ (टोटल) हुआ है। वहीं, वर्ल्डवाइड आज फिल्म की कमाई 26.25 करोड़ हुई है। यश की फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 137.50 करोड़ हो गया है। कल के मुकाबले, आज फिल्म की कमाई में 64 पर्सेंट की कमी आई है।

किस भाषा में की कितनी कमाई?

आज फिल्म ने हिंदी भाषा में 23 करोड़ की कमाई की है। कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 8.50 करोड़, मलयालम में 40 लाख, तमिल में 1.50 करोड़ और तेलुगु भाषा में 3 करोड़ की कमाई की है।

टॉक्सिककमाई (नेट)
डे 1101.10 करोड़
डे 236.40 करोड़
टोटल कलेक्शन 137.50 करोड़

केजीएफ 2 का दूसरे दिन कितना हुआ था कलेक्शन?

यश की टॉक्सिक की केजीएफ 2 से तुलना करें तो फिल्म केजीएफ 2 के दूसरे दिन के आंकड़े के आसपास भी नहीं पहुंच पाई है। केजीएफ 2 ने दूसरे दिन 90.50 करोड़ की कमाई की थी।

टॉक्सिक के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी

टॉक्सिक के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में 17.08 पर्सेंट लोग पहुंचे थे। वहीं, दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 26.77 पर्सेंट रही है। शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 25.62 पर्सेंट रही। इस तरह आज के शोज की एवरेज ऑक्यूपेंसी 23.15 पर्सेंट रही।

टॉक्सिक के बारे में

टॉक्सिक की बात करें तो इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा जैसे कलाकार नजर आए हैं। वहीं, फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें फिल्म को 4.3 रेटिंग मिली है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)