फरीदाबाद5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मृतक मनवीर का फाइल फोटो।
फरीदाबाद जिले में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा छायंसा गांव के पास हुआ, जहां बाइक सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान पलवल के गांव महाबलीपुर मनवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है।
छांयसा थाना इंचार्ज गोपाल दास ने बताया कि पलवल का रहने वाला मनवीर अपनी बाइक पर सवार होकर केजीपी एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था। वह नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी में बाउंसर का काम करता था। इसी दौरान छायंसा के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मनवीर की शादी हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है।

अस्पताल ले जाते समय मनवीर की मौत हो गई
अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मनवीर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मनवीर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बीके नागरिक अस्पताल के शवगृह के बाहर परिजन रोते-बिलखते नजर आए। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
.
खबरें और भी हैं...
फरीदाबाद में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार का आज हुआ पोस्टमार्टम: पेड़ से टकराई थी कार, 5 दोस्त घायल; दादा गांव के सरपंच रह चुके
0:29- कॉपी लिंक
शेयर
जालंधर- शादी की जिद पर दीवार पर पटका सिर: गेस्ट हाउस में युवती की लाश मिलने के मामले में खुलासा, आरोपी शिवसेना नेता का बेटा
0:43- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद के ओमेक्स हाइट्स में कर्मचारियों की हड़ताल: 15,200 रुपए की मांग को लेकर काम बंद; चार घंटे चला प्रदर्शन
0:32- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद जेल के 31 कैदी व्यावसायिक परीक्षा में पास: एक अगस्त को हुआ था एग्जाम, कंप्यूटर ऑपरेटर, कारपेंटर और वेल्डर के कोर्स किए

- कॉपी लिंक
शेयर