किआ ने हाल ही में अपनी 7-सीटर हाइब्रिड फ्लैगशिप SUV- Sorento को लॉन्च किया है। अब कंपनी अभी भारत में नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें नई CNG, हाइब्रिड और फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल के साथ नेक्स्ट जेनरेशन Sonet भी शामिल होगी।

1/6![]()
Kia की टॉप 5 अपकमिंग कार, एक देगी मारुति की 7 सीटर को कड़ी टक्कर, लिस्ट में नई सॉनेट भी
किआ इंडिया ने हाल ही में अपनी 7-सीटर हाइब्रिड फ्लैगशिप SUV- Sorento को लॉन्च किया है। अब कंपनी अभी भारत में नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें नई CNG, हाइब्रिड और फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल के साथ नेक्स्ट जेनरेशन Sonet भी शामिल होगी। आइए जानते हैं किआ की इन अपकमिंग कारों के बारे में।

2/6![]()
Kia Carens CNG
सोरेन्टो के लॉन्च के दौरान, किया ने कन्फर्म किया है कि Carens का फैक्ट्री-फिटेड CNG वर्जन जल्द ही आने वाला है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल होगा, जो CNG मोड में 96 PS की पावर और 123 Nm का टॉर्क देगा। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। उम्मीद है कि CNG सिलेंडर को बूट के नीचे लगाया जाएगा। यह अर्टिगा सीएनजी को टक्कर देगी।

3/6![]()
Kia Carnival Hybrid
किआ ने यह भी कन्फर्म किया है कि Carnival Hybrid को आने वाले महीनों में भारत में लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल-स्पेक मॉडल में 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 54 kW की इलेक्ट्रिक मोटर और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह कुल मिलाकर लगभग 242 bhp की पावर और 367 Nm का टॉर्क देता है।

4/6![]()
Kia Syros Flex-Fuel
सोरेन्टो के लॉन्च के समय कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया कि Syros Flex-Fuel को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह मॉडल 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन पर बेस्ड है और इसे E0 से E100 तक के फ्यूल पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है।

5/6![]()
Kia Sonet Flex-Fuel
सॉनेट के लिए अभी तक अलग से फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल के प्रोडक्शन को कन्फर्म नहीं किया गया है। हालांकि, Syros Flex-Fuel से अंदाजा लगाया जा रहा है कि किआ इसमें उसी 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है जो अभी सॉनेट में मिलता है, लेकिन फ्यूल सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक्स में बड़े बदलाव किए जाएंगे। इससे यह E0 से E100 तक के फ्यूल पर चल सकेगी।

6/6![]()
All-New Kia Sonet
कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन सॉनेट भी डिवेलप कर रही है, जिसके 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। नए मॉडल के नए K1 प्लेटफॉर्म पर आने की उम्मीद है। नई सॉनेट में बड़े ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले, OTA अपडेट और लेवल 2 ADAS मिलने की भी उम्मीद है। (Photo: Cartoq)

Auto News Hindi
Hindi NewsफोटोऑटोKia की टॉप 5 अपकमिंग कार, एक देगी मारुति अर्टिगा को कड़ी टक्कर, लिस्ट में नई सॉनेट भी