Kia Sorento SUV Interior: किआ सोरेंतो हाइब्रिड SUV 4 सितंबर 2026 को भारत में लॉन्च होगी। आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स देखने को मिल सकते हैं ...और पढ़ें

Image Credit: Rushlane

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia Sorento हाइब्रिड SUV भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च होगी जिसकी पुष्टि कंपनी ने कर दी है। Sorento पहले से ही अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बेची जाती है और कंपनी ने हाल ही में अपनी आने वाली 3-रो वाली Hybrid SUV का टीजर जारी किया है। 7-सीटर Sorento SUV का इंटीरियर हाल ही में एक टेस्ट म्यूल पर देखा गया था।
Sorento का इंटीरियर
भारत में कई बार Kia Sorento के प्रोटोटाइप देखे गए हैं। हालांकि, यह पहली बार है जब Sorento का इंटीरियर कैमरे में कैप्चर हुआ है। Sorento Hybrid के केबिन में ब्लैक और ब्राउन लेदरेट शेड्स के साथ डुअल-टोन थीम दी गई है। इसमें एक कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले मिलता है जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ता है।
इसमें माउंटेड कंट्रोल्स और पैडल शिफ्टर्स के साथ एक मैनुअली एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील भी है जो ब्लैक कलर में फिनिश किया गया है।
इंटीरियर और फीचर्स
इस SUV के सेंटर कंसोल में ड्राइविंग मोड चुनने के लिए एक रोटरी डायल दिया गया है और पहले वाले के पीछ एक और डायल देखा जा सकता है। साथ ही इसमें, सेकंड-रो में वेंटिलेटेड सीट्स, बोस साउंड सिस्टम, सेकंड रो में कैप्टन सीटें, वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसी चीजें शामिल हैं।
सुरक्षा के मामले में इस SUV में लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, हिल-डिसेंट कंट्रोल, ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप, हिल होल्ड असिस्ट और बहुत कुछ दिया गया है।
Sorento का एक्सटीरियर डिजाइन
ब्रांड ने हाल ही में आने वाली Sorento हाइब्रिड SUV का एक टीजर शेयर किया था। टीजर इमेज में आने वाली 2026 Kia Sorento को एक काले कपड़े से ढका दिखाया गया है। SUV का फ्रंट पूरी तरह से नहीं दिखता लेकिन हम इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल के साथ टी-शेप के LED DRL देख सकते हैं।
2026 Sorento का हेडलाइट सेटअप दिखाई दे रहा है और इसमें 4 LED क्यूब्स मिलते हैं। इसमें बंपर पर नीचे की तरफ LED क्यूब के आकार के फॉग लैंप भी दिए गए हैं।
क्या मिलेंगे फीचर्स?
इसमें एक प्रीमियम केबिन मिलता है और इसमें कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। केबिन के अंदर Kia की इस 7-सीटर SUV में डुअल डिस्प्ले सेटअप मिलता है जिसमें हर स्क्रीन का साइज 12-इंच है। इसके अलावा, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, प्रीमियम लेदर गियर नॉब, वॉल्यूम और फैन कंट्रोल के लिए रोटरी डायल के साथ टच-बेस्ड HVAC पैनल, स्टील पैडल, डुअल-टोन थीम और ड्राइव मोड चुनने के लिए गियर नॉब के पीछ रोटरी डायल दिया गया है।
इसमें लेवल-2 ADAS सूट, मैनुअली डिमिंग IRVM, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटों के साथ कई फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- 2026 में Maruti लॉन्च कर सकती है ये नई है हैचबैक, नए लुक और फीचर्स के साथ हाइब्रिड इंजन