Kia Offer Resale Value: फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Kia India ने खास ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपने अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम का विस्तार (Kia Offer Resale Value) किया है। इस योजना के तहत पेट्रोल और डीजल कारों पर तीन साल बाद 75 प्रतिशत तक रीसेल वैल्यू मिल सकती है। वहीं, इलेक्ट्रिक कारों पर 70 प्रतिशत तक की रीसेल वैल्यू का विकल्प दिया जा रहा है। इसका मकसद ग्राहकों को कार खरीदते समय भविष्य में मिलने वाली कीमत को लेकर विश्वास देना है ताकि पुरानी कार बेचते समय उन्हें ज्यादा परेशानी न हो।
Kia की इन कारों पर मिलेगा ऑफर
कंपनी की इस योजना में Kia Sonet, Syros, New Seltos, Carens, Carens Clavis और Sorento जैसे मॉडल शामिल हैं। ग्राहक नई कार खरीदते समय अधिकृत Kia डीलरशिप के माध्यम से इस प्रोग्राम का लाभ लेने के लिए जुड़ सकते हैं। लेकिन रीसेल वैल्यू की गारंटी योजना की शर्तों, पात्रता और चुने गए प्लान पर निर्भर करेगी।
3, 4 या 5 साल का चुन सकते हैं प्लान
Kia के अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम (Kia Offer Resale Value) में ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से अवधि चुनने का विकल्प मिलता है। पेट्रोल और डीजल कारों के लिए तीन, चार और पांच साल के प्लान उपलब्ध हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहक तीन या चार साल का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा सालाना 10,000, 15,000 या 20,000 किलोमीटर चलाने के विकल्प भी दिए गए हैं। तय रीसेल वैल्यू इसी चुनी गई अवधि, किलोमीटर सीमा और प्लान की शर्तों के आधार पर निर्धारित होगी।
रीसेल वैल्यू फिक्स होने से क्या होगा फायदा?
कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य ग्राहकों को कार की भविष्य की कीमत को लेकर भरोसा देना है। जब खरीदारी के समय ही संभावित रीसेल वैल्यू तय हो जाती है तो ग्राहक अपने बजट और भविष्य के खर्चों की बेहतर योजना बना सकते हैं। साथ ही पुरानी कार बदलकर नई कार खरीदने का फैसला लेना भी आसान होगा।
कार खरीदते समय रीसेल वैल्यू पर भी नजर
आजकल ग्राहक नई कार चुनते समय सिर्फ कीमत, माइलेज और फीचर्स ही नहीं, बल्कि उसकी भविष्य की कीमत पर भी ध्यान दे रहे हैं। Kia का यह प्रोग्राम (Kia Offer Resale Value) पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक कारों के खरीदारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Gas Cylinder New Connection: न Indane गैस दे रहा, न HP! नए कनेक्शन के लिए भटक रहे लोग, अब घर में कैसे जलेगा चूल्हा, कहां मिलेगी रसोई गैस?
- Yogi Cabinet Decisions Today: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, योगी कैबिनेट की बैठक में मंजूर हुआ प्रस्ताव
- Free LPG Cylinder On Diwali: दिवाली पर फ्री मिलेगा LPG सिलेंडर, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात, कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला